Advertisement Carousel

कोरिया में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 56 लीटर महुआ और हड़िया शराब जब्त

महिला के घर दबिश देकर अवैध शराब बरामद, आरोपी संगीता गिरफ्तार; न्यायिक रिमांड पर भेजी गई जेल

कोरिया। जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए 56 लीटर महुआ और हड़िया शराब जब्त की है। बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बड़े आनी में की गई इस कार्रवाई में संगीता नामक महिला को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, संभागीय आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा की टीम को मुखबिर से महिला के घर अवैध शराब रखे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने मौके पर दबिश दी। तलाशी के दौरान घर से 24 लीटर महुआ शराब और 32 लीटर हड़िया शराब बरामद हुई।

आबकारी विभाग ने कुल 56 लीटर शराब जब्त कर आरोपी महिला के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1), 34(2) एवं 59(1) के तहत मामला दर्ज किया। कार्रवाई के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!