कोरिया / चिरिमिरी के वार्ड क्रमांक 06 में वार्डवासियों ने स्वयं वार्ड की सफाई का जिम्मा उठाया और देश के प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छता मिशन की लाज रखी।
यह पुरा मामला जिले के नगरीय क्षेत्र चिरिमिरी निगम वार्डो में जहाँ चारो तरफ गंदगी पसरी हुई है। जिसके साफ सफाई का जिम्मा निगम व कोल इण्डिया की मनीरत्न कम्पनी Secl की है जो अपने श्रमिको तक मुलभुत सुविधा पहोचाने की लाख दावे करते तो है पर हकीकत में वो दावे सिर्फ कागजी होते है। जिसका जीता जागता उदाहरण इस निगम वार्ड क्रमांक 06 का है। जहाँ जहाँ चारो तरफ गंदगी पसरी हुई थी, कई शिकायत के बाद भी निगम वार्ड पार्षद ने वार्डवासियों की समस्या नही सुनी और लगातार समस्या जस से तस बनी हुई रही। अब उस समस्या को वार्डवासियों ने खुद ही समाप्त कर ली है, वार्डवासियों ने आपसी चन्दा कर पैसा जमा किया और अपने वार्ड क्रमांक 06 के 44 क्वाटर कॉलोनी में सफाई अभियान छेड़ वार्ड को बगैर निगम और secl की मदद से साफ सुथरा कर दिया है।
बहरहाल सवाल यह उठता है की अगर वार्ड के लोगो को ही अपना वार्ड साफ करना था तो उन्होंने वार्ड के पार्षद को क्यों चुना, आखिर secl और निगम अगर अपने रहवासियो को सुविधा नही दे सकते है तो दावे ही क्यों करते है।
इस नेक कार्य मे वार्ड के सुनील, राजकुमार, उमा शंकर, अरविंद, अतुल, लल्लू, विशाल, जानू, छोटू, विजय ने सराहनीय कार्य किया।
