नई दिल्ली / 200 के नए नोट के लिए सुबह से ही लोगों की लंबी लाइन आरबीआई दफ्तर केे सामने लग गई। कई लोग सबसे पहले 200 का नोट लेना चाहते थे।
शुक्रवार को देश में पहली बार 200 रुपये के नए नोट लॉन्च किए गए। इसके साथ ही 50 के नए नोट को भी लॉन्च कर दिया गया। हालांंकि पहले इसकी लॉन्चिंग तय नहीं थी। 200 के नए नोट के लिए सुबह से ही लोगों की लंबी लाइन आरबीआई दफ्तर केे सामने लग गई। कई लोग सबसे पहले 200 का नोट लेना चाहते थे। ऐसे में जिन्हें ये नोट मिला, उन्होंने नए नोट दिखाकर अपनी खुशी दिखाई। आरबीआई का कहना है कि अभी लोगों के पास नए नोट धीरे-धीरे पहुंचेंगे, क्योंकि इसके लिए एटीएम रीसेट करना होगा। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने गुरुवार को कहा था कि नए नोट जारी करने के पीछे मकसद बड़े नोटों का छुट्टा आसानी से उपलब्ध करवाना है।
आरबीआई ने कहा कि चमक के साथ पीलापन लिए 200 रुपये के नोट विभिन्न मूल्यों वाले रेनर्ड सीरीज के करंसी नोटों के बीच की खाई पाटेंगे। रेनर्ड सीरीज पसंदीदा संख्याओं की एक पद्धति है जिसे फ्रांसीसी सेना के एक इंजिनियर चार्ल्स रेनर्ड ने पेश किया था। इंडस्ट्री और डिजाइन में इस्तेमाल होनेवाले रेनर्ड सीरीज को करंसी नोट का मूल्य तय करने में उपयोगी साबित हुआ है।
