कोरिया / गौ हत्या के विरोध में पीसीसी के आह्वान पर प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम मनेन्द्रगढ़ में भी किया गया।
आपको बता दे की विगत दिनों भाजपा नेता के गौशाला में सैकड़ो गायों की मौत हुई थी। जिससे पूरा छत्तीसगढ़ आहत हुआ। गौसेवा के नाम पर करोड़ो रूपये का बंदरबाट,बेमौत मर रही गाय को अत्यंत गंभीरता से लेते हुये छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी विरोध-प्रदर्शन का आयोजन का निर्णय लिया। पीसीसी से मिले निर्देशों के परिपालन में आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण के द्वारा शहीद भगत सिंह तिराहा बस स्टैंड के पास गौहत्या के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया गया।
सभी कार्यकर्ता गाँधी चौक (हजारी होटल) के पास एकत्रित होकर रैली व नगर भ्रमण करते हुये भगत सिंह तिराहा पहुँचे जहां जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया गया। जहाँ रमन सिंह का पुतला दहन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मनेन्द्रगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी, वरिष्ट कांग्रेसी रमेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष गुलाब कमरो, नगरपालिका अध्यक्ष राजकुमार केसरवानी, नगर पंचयात अध्यक्ष निर्मल चतुर्वेदी, लेदरी नगर पंचयात अध्यक्ष विष्णु दास,ओ पी विश्वकर्मा, नापा उपाध्यक्ष बसीर अंसारी, सुरेन्द्र पाल माखीजा, बलवीर अरोरा, महिला ब्लॉक अध्यक्ष शगुफ्ता बक्श, अबरार अहमद, अकरम खान, पार्षद अनिल प्रजापति पार्षद गुलाम हैदर, गोपाल गुप्ता,शिव यादव, सत्या बेग,सत्य कुमार बंजारे, पूर्व नागेंद्र जैसवाल, अजय जैसवाल, महामंत्री राजेश सिंह, संतोष मांझी, जिला उपाध्यक्ष हफीज मेंमन, आयुष जैसवाल, सोहैल मेंमन, रामायण तिवारी, गौरव गुप्ता, युसूफ इराकी, अमित पूरी,जगदीश मधुकर, अनिल कोल, संतोष, विक्रम सराफत, नसीम अंसारी संजय मिश्रा,कमल भान चौधरी, रामभुवन, टीकाराम, मकसूद आलम, मजहर अली, इमामुद्दीन, संदीप द्विवेदी, आनंद राय, राजाखान, रोशन, अज्जु रवि, अमर सिंह, अमित पाण्डेय, रमेश यादव,गोपाल यादव,रमेश सिंह सेंगर, सोमुमण्डल,मकबूल अख्तर, रामसुमन मिश्रा सहित काफी संख्या कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
