Advertisement Carousel

सचिवो की ट्रांसफर लिस्ट हुई लीक, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जमकर प्रदर्शन, पैसे वसूलने का कांग्रेस पर लगाया आरोप

राजनांदगांव / भाजयुमो के कार्यकर्ताओ ने राजनांदगांव के जिला पंचायत मे जमकर हंगामा किया। सैकड़ों की संख्या में भाजपा के कार्यकर्त्ता जिला पंचायत पहुंचे और सीईओ के कमरे के सामने बैठकर जमकर नारेबाजी करने लगें। सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार और जिला पंचायत के सीईओ तनुजा सलामे मुर्दाबाद के नारे लगायें।

बता दे कि राजनांदगाँव जिले में ग्राम पंचायत के सचिवो की ट्रांसफर लिस्ट लीक होने के मामले में आज यह प्रदर्शन किया गया। सचिवो का ट्रांसफर हुआ नही था लेकिन लीस्ट बनकर तैयार था। इससे पहले ही किसी ने इस लिस्ट को लीक कर दिया। यह लिस्ट सबसे पहले भाजपा के कार्यकर्ताओं के हाथ लगा, जिसके बाद सभी ने मामले को लेकर जमकर प्रदर्शन किया।

वही इस मामले में भाजपा के कार्यकर्ताओं का कहना है कि कांग्रेस द्वारा पैसे लिए जा रहें है, और कांग्रेस नेता ऐसा कर उन्हें अपनी मनचाही जगह दिला रहें है। इस लिस्ट को लेकर कांग्रेस के नेता घुम रहे है और सचिवो से 30 हजार से लेकर 40 हजार तक वसुली कर रहें है। जिला पंचायत मे कांग्रेस का बहुमत है, अध्यक्ष व उपाध्यक्ष कांग्रेस के है।

फिलहाल इस पूरें मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला पंचायत सीईओ ने 2 दिनों में जाँच पुरी करने के आदेश दिएं है।

error: Content is protected !!