राजनांदगांव ममता नगर इलाके के शहीद चौक स्थित निवासियो ने एक निर्माणाधीन मकान के ठीक सामने रोड पर ही मन्दिर का चबूतरा बनाकर भगवान की प्रतिमा स्थापित कर दी। रातोरात सडक पर चबूतरे का निर्माण कर दिये जाने ने मोहल्ले मे तनाव की स्थिति है।
धार्मिक स्थल, मन्दिर आदि बनाने के लिये सुप्रीम कोर्ट द्वारा दी गई गाईड लाईन के अनुसार कोई भी कही भी खासकर सडक पर किसी भी तरह के धार्मिक स्थल का निर्माण नही कर सकता। इसके लिये स्थानीय जिला प्रशासन की चिन्हांकित जगहो पर अनुमति के बाद ही इस तरह के निर्माण किये जा सकते है।
मोहल्ले मे अपना मकान बना रहे रमेश सोनी ने घर के सामने रातोरात बनाया। इस मंदिर के चबूतरे को लेकर एक शिकायत् स्थानीय कलेक्टर, तहसीलदार, एस डी एम और कोतवाली थाने मे की है। शिकायत के बाद मौके पर पहुंचे तहसीलदार और कोतवाली टी आई ने मोहल्ले के लोगो से पूछताछ करने पर कुछ महिलाओ ने इसे रात मे बनवाना स्वीकार किया। लेकिन कोई भी अपना नाम बताने तैयार नही हुआ। इसके बाद मीडिया को देख सभी महिलाये वहा से चलती बनी।
बहरहाल मामले मे मौका मुआयना कर तहसीलदार ने पंचनामा बनाया और आगे की कार्यवाही के लिये कलेक्टर से मार्गदर्शन मांगा है। अब देखब है कि मामले में किस प्रकार की कार्यवाही होती है।
