दन्तेवाड़ा / दन्तेवाड़ा पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बड़े नक्सली नेता और साउथ रीजनल कमेटी के प्रमुख रणनीतिकार गणेश उइके के गनमैन सहित 09 अन्य नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।
डीआईजी दंतेवाडा सुंदरराज पी ने पुष्टि करते हुए बताया कि गणेश उइके के गिरफ्तार गनमैन से कई महत्वपूर्ण जानकारी पुलिस मिलने की उम्मीद है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आत्मसमर्पित नक्सलियो में महिला नक्सली भी शामिल है और इन सभी पर इनाम घोषित की गई थी। यह भी बताया जा रहा है कि इन आत्मसमर्पित माओवादियों के हाथ बड़े – बड़े हमलों में थे। पुलिस यह दावा कर रही है कि नक्सलियो का एक बड़ा किला दहा है।
