Advertisement Carousel

करो या मरो गांधी ने कहा था पर हमारे PM ने कहा है करेंगे और कर के रहेंगे – अमर अग्रवाल

00 हमारे pm हमेशा चुनोती पूर्ण कार्य करते है ये उनकी तासीर है …
00 न्यू इंडिया मंथन ‘‘संकल्प से सिद्वि‘‘ पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों का जिला स्तरीय सम्मेलन संपन्न…

कोरिया / छत्तीसगढ के नगरीय प्रशासन एवं विकास, वाणिज्यिक कर मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के विकास और उत्थान के लिए आने वाले पांच वर्षो में कार्य करने का जो संकल्प लिया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के संकल्प को दृढ इच्छा शक्ति के साथ पूरा कर हमें नए भारत का निर्माण करना होगा।

जिले के प्रभारी मंत्री श्री अग्रवाल आज जिला मुख्यालय के कृषि ऊपज मंडी परिषद छिंदडांड में आयोजित न्यू इंडिया मंथन ‘‘संकल्प से सिद्वि‘‘ पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों का जिला स्तरीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। 

IMG-20170827-WA0008जिले के प्रभारी मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि अंग्रेजों को भारत छोडने के लिए महात्मा गांधी ने 1942 में भारतवासियों के लिए करो या मरो का नारा दिया था। जो एक चुनौती थी। लेकिन भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने स्वीकार किया और भारत को पांच वर्ष के अंदर 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्र कराया। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने भारत छोडो आंदोलन के 75वीं वर्षगांठ पर देश की जनता से आव्हान किया है कि हम सब मिलकर संकल्प लें और कंधे से कंधा मिलाकर एक ऐसे नये भारत का निर्माण करें जिस पर हमारे अमर स्वतंत्रता सेनानियों को गर्व हो। श्री अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने पांच साल के अंदर देश का पुनर्निमाण का एक संकल्प लिया है। जो एक बडी चुनौती है। इस चुनौती को स्वीकार करते हुए हम सभी को प्रधानमंत्री के संकल्प को पूरा करना होगा। इसके लिए उन्होने करेंगे और करके रहेंगे का नारा दिया है। श्री अग्रवाल ने कहा कि देष की 40 प्रतिषत आबादी गरीबी रेखा श्रेणी के हैं। देश में शिक्षा् की कमी है। स्वास्थ्य सेवाओं का विकास नहीं हो पाया है। नौजवानों को रोजगार उपलब्ध नहीं हो पाया है। देश में अनेकतावाद और अलगाववाद की समस्या है। यह कोई असंभव कार्य नहीं है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में हमें इन सभी कार्यों को पूरा करना होगा। श्री अग्रवाल ने कहा कि कोई भी कार्य संकल्पित भावना और सकारात्मक सोच के साथ करने से पूरा होता है।

श्री अग्रवाल ने गुजरात राज्य का उदाहरण देते हुए कहा कि जब श्री मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बने तो उस समय गुजरात के लोगों को 24 घंटे बिजली की आपूर्ति नहीं होती थी। लेकिन श्री मोदी ने गुजरात के लोगों को 24 घण्टे बिजली देने की बात कही। इसे गुजरात के लागों ने भी उस समय असंभव कहा था। श्री मोदी ने अपने कार्यकाल में उस असंभव कार्य को पूरा कर गुजरात के लोगों को 24 घंटे बिजली प्रदान किया।

श्री अग्रवाल ने कहा कि देश में पहले मात्र तीन करोड ही बैंक खाते थे। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने लाल किले से अपने भाषण में छः माह के अंदर बैंक को आम आदमी के पहुंच में लाने की बात कही थी। यह असंभव कार्य पूरा करते हुए तीस करोड लोगों का बैंक में खाता खुलवाकर बैंक को आम आदमी तक पहुंचाया।

इसी तरह उन्होने माताओं में होने वाली संभावित बीमारी को दूर करने तथा देश के भविश्य को देखते हुए महिलाओं को मामूली दर पर घरेलू रसोई गैस का कनेशन देने की योजना बनाई। जिसके फलस्वरूप ढाई करोड परिवारों के पास गैस सिलेंडर उपलब्ध है। 

जिले के प्रभारी मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि पहले लोगों के पास आवास नहीं थी। इंदिरा आवास योजना के तहत ही छोटा सा आवास उपलब्ध होता था। लेकिन प्रधानमंत्री ने 2022 तक सबको आवास देने की कार्ययोजना बनाई है। जिसके फलस्वरूप राज्य में अब तक छः लाख आवासों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इनमें से 50 हजार आवासों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।

श्री अग्रवाल ने कहा कि अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के लोगों और महिलाओं को विकास के पथ पर आगे लाने के लिए कोई उचित योजना नहीं थी। लेकिन प्रधानमंत्री श्री मोदी ने स्टैंड अप योजना लागू कर अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के लोगों और महिलाओं को विकास के पथ पर आगे लाया है।

श्री अग्रवाल ने कहा कि देश में प्रत्येक संपदा विद्मान है। इसके बावजूद भी देश का समुचित विकास नहीं हो पाया था। प्रधानमंत्री श्री मोदी के बुलंद इरादा और सकारात्मक सेाच ने देष का चौतरफा विकास हो रहा है। इसी तरह उन्होने नोटबंदी को कालेधन पर रोक के लिए सकारात्मक पहल बताया है।

श्री अग्रवाल ने मुख्यमंत्री डाॅ.रमन सिंह के 13 साल के उपलब्धियों का भी जिक्र किया। उन्होने कहा कि खाद्य सुरक्षा कानून देश के लिए उदाहरण बना है। 

प्रदेश के श्रम, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री और न्यू इंडिया मंथन ‘‘संकल्प से सिद्वि‘‘ पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों का जिला स्तरीय सम्मेलन के अध्यक्ष भईयालाल राजवाडे ने संबोधित करते हए कहा कि आज का दिन महत्वपूर्ण दिन है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने भारत छोड़ों आंदोलन के 75 वीं वर्षगांठ पर 2022 तक देश का संपूर्ण विकास का संकल्प लिया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के इस संकल्प को हमें पूरा करना हेागा। इस हेतु प्रधानमंत्री द्वारा संचालित योजनाओं को गांव तक पहुंचाने और उन्हें लाभान्वित करने की आवष्यकता है। इसके लिए जनप्रतिनिधियों को आगे आने की बात कही। श्री राजवाडे ने कहा कि कोरिया जिले को साक्षर, स्वस्थ्य, स्वच्छ और समृध्द जिला बनाना है और इस ओर कोरिया जिला अग्रसर है। उन्होने कहा कि कोरिया जिला की पहचान प्रदेष में ही नहीं अब देश में होगा और कोरिया जिला अपनी अलग पहचान स्थापित करेगा। छत्तीसगढ शासन में संसदीय सचिव एवं भरतपुर-सोनहत क्षेत्र की विधायक श्रीमती चंपादेवी पावले ने भी सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होने जनप्रतिनिधियों से गांव को स्वच्छ एवं साफ सुथरा बनाकर आदर्श गांव बनाने का आग्रह किया।

सम्मेलन को मनेन्द्रगढ क्षेत्र के विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने भी संबोधित किया। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी केवल संकल्प नहीं करता बल्कि उस संकल्प को सिध्द करके दिखाता भी है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देष को 15 अगस्त 2022 को एक नई आजादी मिलेगी। जहां जातिवाद, संप्रदायवाद, गरीबी आदि की समस्या नहीं होगी। इसमें उन्होने सभी लोगों को अपने दायित्व का निर्वहन करने की बात कही।

सम्मेलन को कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा ने भी संबोधित किया। उन्होने कोरिया जिले की समुचित विकास के लिए जिला प्रशासन की विजन 2022 का विस्तार पूर्वक जानकारी दी।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कलावती मरकाम, सभी नगर पालिका के अध्यक्ष अशोक जयसवाल, अजीत लकड़ा, राजकुमार केशरवानी, वरिश्ठ नागरिक तीरथ गुप्ता, अनुराग सिंहदेव, कृश्ण बिहारी जायसवाल, पूर्व विधायक दीपक पटेल, बैकुण्ठपुर के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शैलेश शीवहरे, जिला पंचायत के सदस्य देवेन्द्र तिवारी, श्रीमती हेमलता पैकरा,सुभाष साहु, नगर निगम चिरमिरी के सभापति कीर्ति वासु, अयाज सिद्दीकी, लखन श्रीवास्तव, जिले के पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती तुलिका प्रजापति सहित बडी संख्या में गणमान्य नागरिक, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधिगण और प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधि तथा बडी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे। 

error: Content is protected !!