Advertisement Carousel

हर गांव में फिल्म प्रदर्शन, चौपाल और रैलियों के साथ बढ़ रही जागरूकता की मशाल – श्रीमती तूलिका प्रजापति

00 स्वच्छ भारत मिशन की टीम के साथ जनप्रतिनिधि शामिल होकर कर रहें हैं स्वच्छता का प्रचार-प्रसार

कोरिया / गांव-गांव में सामुदायिक आधारित स्वच्छता के प्रस्तुतीकरण के साथ, फिल्मों का प्रदर्शन, चौपाल और रैलियों के द्वारा भी खुले में शौच के नुकसान से ग्रामीणों को अवगत कराया जा रहा है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत को खुले में शौच के अभिशाप से मुक्त करने का यह काम व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ जनप्रतिनिधियों के उपस्थिति में जारी है। यह आगे भी जनसहभागिता से लगातार चलता रहेगा।

कोरिया जिले के हर ग्राम पंचायत के गांवों में जब तक अंतिम व्यक्ति पक्के शौचालय के उपयोग के लिए तत्पर नहीं होगा तब तक यह जन जागरूकता का काम निरंतर जारी रहेगा। स्वच्छ भारत मिशन के प्रचार-प्रसार अभियान के बारे में जानकारी देते हुए जिला पंचायत की मुख्यकार्यपालन अधिकारी श्रीमती तूलिका प्रजापति ने कहा कि कलेक्टर कोरिया नरेंद्र कुमार दुग्गा के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरे जिले में यह प्रचार अभियान निरंतर जारी है। इसके तहत सामुदायिक सहभागिता से विभिन्न आयोजन लगातार आयोजित किए जा रहे है। जैसा कि कलेक्टर कोरिया की मंशा है हम आगामी एक माह के भीतर शत-प्रतिशत शौचालय निर्माण को जन उपयोगी बनाने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। उन्होने बताया कि लगातार गांवों में चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। यहां महिलाओं को और ग्रामीणोें को खुले में शौच से होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है।

श्रीमती प्रजापति ने कहा कि यह केवल निर्माण से जुड़ा हुआ मामला नहीं है यह मानसिक परिवर्तन का विषय है। समाज के प्रत्येक नागरिक चाहे वह महिला हो या पुरूष, छात्र हों या युवा, सभी को शौचालय के उपयोग के लिए मन से तैयार करना एक चुनौती है। इस चुनौती को हम सब मिलकर ही पूरी कर सकेंगे। जिला पंचायत की मुख्यकार्यपालन अधिकारी श्रीमती तूलिका प्रजापति ने कहा कि कोरिया जिले को शत-प्रतिशत स्वच्छ जिला बनाने के लिए सभी की सहभागिता आवश्यक है।

उन्होने कहा कि इसमें जिले के सभी जनप्रतिनिधियों के सहयोग के साथ, ग्राम स्तर के प्रतिनिधि तथा समाज के सभी वर्ग व समुदाय को प्रत्येक परिवार द्वारा पक्के शौचालय उपयोग के लिए मानसिक समर्थन व सहयोग देना हेागा। उन्होने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांव गांव में स्वच्छता समिति का गठन हो चुका है। ग्राम पंचायत सरपंच के अगुवाई में इस समिति के द्वारा गांव के प्रत्येक घर को ओडीएफ करने की जवाबदारी लेनी है। गांव में इस विषय को पूरी तरह से प्रभावी बनाने के लिए स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत सीएलटीएस के साथ ही साथ योजनाबद्ध प्रचार जारी है। प्रत्येक गांव में दिन के समय सीएलटीएस से लोगों केा खुले में शौच से होने वाले नुकसान की जानकारी दी जा रही है। वहीं गांव में शाम को मशाल रैली का आयोजन किया जा रहा है। गत दिवस इसी क्रम में खड़गंवा के ग्राम पंचायत पोड़ीडीह के ग्राम कोड़ागंी में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। सबसे पहले गांव के सड़कों पर मशाल रैली निकाली गई जहां ग्राम सरपंच की उपस्थिति में सभी ने नियमित शौचालय के लिए शपथ भी ली। इसके बाद ग्राम पंचायत व विद्यालय प्रांगण में ग्रामीणों को स्वच्छता संबंधी फिल्म दिखाई गई। इसके बाद उपस्थित बच्चों और ग्रामीणों के बीच स्वच्छता संबंधी जागरूकता प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। इसमें हिस्सा लेने वाले सफल प्रतिभागियों को पुरूस्कार देकर प्रोत्साहित भी किया गया।

इस दौरान जनपद पंचायत खंड़गंवा के मुख्यकार्यपालन अधिकारी एम एल वर्मा सहित स्वच्छ भारत मिशन टीम के सदस्य, जनपद पंचायत के कर्मचारी, ग्राम पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक और ग्रामीण भारी संख्या में उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!