00 केन्द्र का सौतेला व्यवहार बर्दाश्त नहीं – नवाज भाई
राजनांदगांव / छ.ग. के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के आवहृान पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देशानुसार केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा छ.ग. का चावल नहीं खरीदने एवं किसानों को धान का समर्थन मूल्य 2500 रूपये प्रति क्यू. न मिल सकें साथ ही छ.ग. सरकार के साथ साथ छ.ग. जनता के साथ कर रही अन्याय के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण का जिला स्तरीय धरना 9 नवंबर को जिला कार्यालय के सामने प्रात: 11 बजे से आयोजित है धरने मे जिले भर से किसान साथी बड़ी सख्या में उपस्थित होगे।
जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष नवाज भाई ने कहा कि छ.ग. में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत को केन्द्र की भाजपा सरकार नहीं पचा पा रही इसलिए निरंतर साजिस कर छ.ग. पर अन्याय पर अमादा है क्योंकि छ.ग. में किसानों से उपार्जित धान से बने सरपल्स चावल को केन्द्र की मोदी सरकार खरीदने से मना कर दी है ताकि किसानों को 2500 रूपये की जगह में किसानों को 1815रु प्रति क्विंटल मिले इसी प्रकार गरीबों को मिलने वाले केरोसिन के कोटे में कटौती कर कटौती कि ये है मनरेगा के तहत् रोजगार मूलक निर्माण कार्यो की लंबित मजदूरी राशि लगभग 300 करोड़ रूपये रोक दी है, योजनाओं के संचालन मद की लगभग 1900 करोड़, वित्तीय वर्ष 2019-20 प्रस्ताव राशि 2525.36 करोड़ के विरूद्ध मात्र 543 करोड़ आबंटित करना केन्द्र सरकार की अन्याय का प्रमाण है इसी प्रकार भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली के चलते देश में अर्थ व्यवस्था बदहाल हो गई है, नौकरियां लुप्त हो गई है, उद्योग बंद हो गये है जिससे बेरोजगारी बढ़ गई है उसके बाउजूद भी छ.ग. की कांग्रेस सरकार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में राज्य की जनता को इस भीषण त्रासदी से बचा रही है जो केन्द्र की मोदी सरकार से देखा नहीं जा रहा है और अन्याय पर अमादा है इसके विरोध में यह धरना प्रदर्शन किसान मजदूर के सम्म्मान को बचाने के लिए आयोजित है।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता रूपेश दुबे ने बताया कि जिला अध्यक्ष नवाज भाई ने जिला स्तरीय आयोजित धरने में जिले के विधायकगण, पूर्व विधायकगण/ प्रत्याशीगण, जिले में निवासरत प्रदेश पदाधिकारीगण, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण, वरिष्ठ कांग्रेसजन, समस्त ब्लॉक कांग्रेस, महिला कांगेस, युवा कांग्रेस, एन.एस.यू.आई., सेवादल, किसान कांग्रेस, सोसल मिडिया आई टी सेल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सहित कांग्रेस के समस्त अनुसांगिक संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण जिला पंचायत, जनपद पंचायत सहित त्रिस्तरीय पंचायतीराज के निर्वाचित जनप्रतिनिधि नगर पालिका, नगर पंचायत के पार्षद एवं प्रत्याशीगण को क्षेत्र के किसान, युवा, मजदूर साथियों, के साथ उपस्थिति होने की अपील की है।
