कचरे के ढ़ेर में मिला 500 -1000 के नोट, पुलिस ने किया जब्त

कोरिया / कोरिया जिले के मनेन्द्रगढ़ में सुबह कचरे के ढ़ेर में चलन से बाहर हो चुके 500 और 1000 के पुराने नोट फेंकाए पड़े मिले। नोट मिलने की खबर से पुरे इलाके में अफरा तफरी का माहौल बन गया और देखते ही देखते मौके पर लोगों का हुजूम जमा होने लगा। जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई तब जाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी नोटों को जब्त कर लिया है।

आपको बता दे कि यह पुरा मामला आज सुबह का है जब हर रोज की तरह सफाई कर्मी सुबह 8 बजे के आस-पास कचरा उठा रहे थे। उसी दौरान कचरे के ढ़ेर में 500 और 1000 के पुराने नोट निकलने लगे। जो नोट बरामद हुए हैं वे सब कटे-फटे अवस्था में थे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने नोटों को जब्त कर लिया है। जो नोट पुलिस ने जब्त किए हैं उनमें 500 के नोट की संख्या अधिक बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस एसबीआई व आरबीआई अधिकारियों को नोटिस जारी कर पूछताछ करने फिराक में है।

error: Content is protected !!