चिरिमिरी / स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरणा लेकर पुराना गोदरीपारा के बच्चों ने कॉलोनी में घर-घर जाकर कॉलोनी के लोगो को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया।
इन बच्चों ने स्वच्छता का संदेश तो दिया उसके बाद कॉलोनियों के लोगों से चंदा इक्कट्ठा कर डस्टबिन लिया पर जब बच्चों को पता चला कि नगर निगम से घर-घर में डस्टबिन बंटेगा तो बच्चों ने डस्टबिन का सही उपयोग करते हुए अगले क्रम में गोदरीपारा के 04 शासकीय स्कूलों में डस्टबिन सौपा। साथ ही बच्चों को सौपते हुए स्वच्छ स्कूल बनाए रखने का वचन लिया।
ज्ञात हो की इस दौरान बच्चों ने निगम पार्षद विजय चक्रवर्ती से भी कुछ डस्टबिन लिए थे।
बच्चों ने इस दौरान किड्स सफाई अभियान के बच्चों में श्रेया, अदितिका, मान्या, आस्था, रुद्राक्ष, अंशु, अंकित, प्रिंशु, आर्यन के साथ राहुल भाई पटेल, अजय सिंह, हैप्पी वधावन, आकाश वधावन मौजूद रहे।
