Advertisement Carousel

पीएम नरेंद्र मोदी ने किया ‘सौभाग्य’ योजना का शुभारंभ

नई दिल्ली / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मशताब्दी पर ‘सौभाग्य’ योजना का शुभारंभ किया। इस योजना का मकसद हर घर को 24 घंटे बिजली मुहैया कराना है।

सरकार सभी गांवों तक बिजली पहुंचाने के लिए तेज़ी से काम कर रही है और अब सभी को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने के लिए 2019 का लक्ष्य बना चुकी है। सरकार का फोकस जल्द 20,000 मेगावॉट बिजली, वायु ऊर्जा से और 20,000 मेगावॉट बिजली सौर ऊर्जा से बनाने का लक्ष्य है, जिससे की दूर-दराज के इलाकों तक बिजली पहुंचाई जा सके। ऊर्जा मंत्रालय ने राज्य सरकार और बिजली कंपनियों को निर्देश भी दिया है कि ज्यादा से ज्यादा उपभोक्ताओं को प्रीपेड बिजली कनेक्शन पर शिफ्ट किया जाए ताकि बिजली पर हो रहे घाटे को रोका जा सके। सरकार का लक्ष्य 2019 तक देश के हर गांव में 24 घंटे बिजली पहुंचाना है, जिसमें ‘सौभाग्य’ योजना मील का पत्थर साबित होगी।

error: Content is protected !!