Advertisement Carousel

श्री रामलला की शोभायात्रा में मुस्लिम भाइयों ने की पुष्प वर्षा “कौमी एकता की मिसाल बनी विजयादशमी की भव्य शोभा यात्रा”

कोरिया / विजयादशमी के पावन पर्व पर आज भगवान श्री राम की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। इस दौरान मुस्लिम भाइयों ने शोभायात्रा पर फुल बरसा कर अभिनंदन किया।

IMG-20170930-WA0066

गौरतलब है कि विजयादशमी व मुहर्रम के मद्देनजर जिला मुख्यालय सहित अन्य इलाकों में पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजामात किये गए थे। वहीं त्योहारों पर निकलने वाले जुलुश को लेकर शांति समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में सम्पन्न हुई थी जिसमे त्योहार शांतिपूर्वक मनाने तथा शस्त्र प्रदर्शन नही करने के निर्देश दलों को दिए गए थे।

IMG_20170930_150510

अपने तय कार्यक्रम के तहत श्री रामलला की विशाल भव्य शोभायात्रा बैकुण्ठपुर के प्रेमाबाग से प्रारम्भ हुई। यात्रा प्रारंभ करने से पहले परंपरानुसार पुरे विधि – विधान के साथ शस्त्र पूजा की गई। वहीं शस्त्र पूजन के बाद आकर्षक शोभायात्रा जय श्री राम के जयकारे के साथ निकली। यात्रा के दौरान पूरा शहर श्री राम के जयकारों से गुंजायमान हो गया था।

IMG_20170930_140327

यह शोभा यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए शिवपुर-चरचा के श्री राम मंदिर पहुंची। श्री राम मंदिर में भी भगवान राम की विधि अनुसार पूजा अर्चना की गई। पूजा अर्चना के पश्चात शोभा यात्रा वापस प्रेमाबाग आ कर सपन्न हुई।

IMG-20170930-WA0063
इस दौरान इस विशाल शोभायात्रा में छोटू सिंह, शेखर सिंह बघेल, जय वाजपाई, दीपक सिंह चौहान, हितेश प्रताप सिंह, रिचेश सिंह चौहान, देवेंद्र तिवारी, बिहारी लाल राजवाड़े, राहुल मिश्रा, अभिषेख पाठक, शैलेन्द्र सिंह, अविनाश सिंह गांधी, शैलेन्द्र सिंह, प्रशांत सिंह, सुनील शर्मा, पवन सिंह चन्देल, युवराज खटीक, दिलीप गुप्ता, राजकुमार, बीरबल सिंह इत्यादि लोगों का जनसमूह उपस्थित रहा।

error: Content is protected !!