Advertisement Carousel

कोरबा सांसद बंशी लाल महतो की महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर जोगी कांग्रेस की जिला महामंत्री शाहीन ने जताया विरोध, कहा – दे इस्तीफा नहीं तो होगा पुतला दहन – देखें वीडियो

00 प्रदेश के श्रममंत्री के पूर्व बयान को कहा सही पर लोग मजाक समझते है अब दिल्ली और कलकत्ता से बालाओं को लाने की जरुरत नहीं छत्तीसगढ़ और कोरबा की महिलाए हो गई है टनाटन
कोरिया / कोरबा सांसद बंसीलाल महतो द्वारा दिए गए एक वक्तव्य पर राजनीति गहराने लगी है।

आपको बता दे कि कोरबा में एक दंगल के कार्यक्रम में सांसद महतो ने महिलाओं के लिए आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते हुए राज्य के खेलमंत्री भैय्यालाल राजवाड़े के कथन को दोहराया। उन्होंने छत्तीसगढ़ की महिलाओं को “टनाटन” कहा। महतो ने कहा कि यह सही है अब मुंबई और कलकत्ता से बालाएं बुलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि कोरबा की टूरी और छत्तीसगढ़ की लड़कियां भी टनाटन हो गई हैं।

देखें वीडियो …क्या कहा …

उक्त कार्यक्रम में शाहीन खान महिला प्रकोष्ठ जिला महामंत्री कोरिया छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस ( जे ) भी मौजूद थी। शाहीन ने कहा कि भाजपा सांसद का बयान पूरी पार्टी की महिला विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। राज्य के मंत्री भी खुल्लेआम महिला विरोधी बयान देते हैं और मुखिया मूक दर्शक बने रहते हैं। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली पार्टी की असलियत आज उनके सांसद ने दर्शा दी है। पूर्व में भी राज्य के मंत्री विशेषकर भैय्यालाल रजवाड़े और अजय चंद्राकर अपने बयानों से पार्टी की इस असलियत को दर्शाते आये हैं।

शाहीन खान
शाहीन ने कहा की जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) द्वारा इसका कड़ा विरोध किया जाएगा और सांसद महतो का पुतला दहन किया जाएगा। शाहीन ने सांसद के साथ ही पूरी भारतीय जनता पार्टी से मांग की है कि प्रदेश की समस्त महिलाओं से तत्काल क्षमा मांगे।

error: Content is protected !!