Advertisement Carousel

विधायक श्याम बिहारी को किसने कहा दीर्घ आयु भवः – देखे वीडियो कैसे मनाया गया जन्मदिन

कोरिया चिरमिरी / भारतीय जनता पार्टी चिरमिरी मण्डल के द्वारा विवेकानंद भवन गोदरीपारा में विधायक श्याम बिहारी जायसवाल के जन्मदिन अवसर पर समस्त भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता की उपस्थिति में हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया।

देखें वीडियो…

कार्यक्रम में सर्वप्रथम विधायक ने केक काटा और सबसे पहले प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा व पूर्व विधायक दीपक पटेल को केक खिलाया। इसी दौरान दीपक पटेल ने जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि दीर्ध आयु भवः आप 100 साल जीयो। जिसके बाद सभी साथियों कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए केक को विधायक श्याम बिहारी के चेहरे पर मल दिया।

IMG_20171002_191645

इससे पूर्व विधासभा क्षेत्र में दर्जनों कार्यक्रमों में विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने शिरकत दी। जगह जगह उनका स्वागत व स्थानीय लोगों के द्वारा गुलदस्ता पुष्पगुच्छ भेंटकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।  

लड्डुओं से तौला गया-
छोटाबाज़ार में भी स्थानीय नागरिकों के द्वारा दलगंजन दफाई में लड्डुओं से तौलकर विधायक जी का जन्म दिवस मनाया गया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक दीपक पटेल, जिला महामंत्री रामेश्वर पाण्डेय, मण्डल अध्यक्ष द्वारिका जायसवाल, मण्डल महामंत्री राजेश सिंह, नरेन्द्र साहू, गणेश ठाकुर, जी डी पोलाई, बाढू पहलवान, बीरवल शाह, लक्ष्मी प्रधान, बीएमएस क्षेत्रीय अध्यक्ष राजेश महाराज, जय प्रकाश सिंह, पूर्व मनेन्द्रगढ अध्यक्ष धमेन्द्र पटवा, जिला, मण्डल एवं मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे। 

error: Content is protected !!