पेंड्रा रोड़ से अमन अग्रवाल / पेंड्रा गौरेला मरवाही के कांग्रेस महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने आज अपने समर्थकों के साथ गौरेला थाना पहुचकर कांग्रेस के ही जिला संयुक्त सचिव के खिलाफ पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है।
महिला पदाधिकारियों ने संयुक्त सचिव पवन कुमार दुबे पर सोशल मीडिया व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील वीडियो पोस्ट करने का आरोप लगाया है वही कांग्रेस की महिला पदाधिकारियों ने कड़ा विरोध दर्ज करते हुए दोषी व्यक्ति पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है।
मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है जहां पर सोशल मीडिया व्हाट्सएप ग्रुप में गौरेला के रहने वाले कांग्रेस के जिला संयुक्त सचिव पवन कुमार दुबे ने एक वीडियो वायरल किया साथ ही कांग्रेस के व्हाट्सएप ग्रुप में भी महिला का अश्लील वीडियो पोस्ट किया है जिसके बाद ग्रुप में जुड़े सभी लोगो ने इसका जमकर विरोध किया गया और पवन कुमार के खिलाफ कार्यवाही को लेकर गौरेला पुलिस को ज्ञापन सौपा।
वही महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने बताया कि पवन कुमार पहले भी ऐसा कृत्य कर चुका है गुस्साए कांग्रेस के महिला पदाधिकारी अपने समर्थकों के साथ गौरेला थाने पहुचकर पुलिस के उच्च अधिकारियों को एक ज्ञापन सौंपा है।
जिसमे कांग्रेस की महिला पदाधिकारियों ने कांग्रेस के ही जिला संयुक्त सचिव पवन कुमार दुबे के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग पुलिस प्रशासन से की है वही मामले में भी पुलिस ने कांग्रेस की महिला पदाधिकारियों के बयान के आधार पर दोषी व्यक्ति के खिलाफ अपराध दर्जकर आगे की कार्यवाही किये जाने की बात कह रही है।

