पेंड्रारोड़ से अमन अग्रवाल की रिपोर्ट / बिलासपुर गौरेला पुलिस ने छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश की सीमा से लगे ख़ैरझिठी गांव के पास घेराबंदी कर एक पुलिस लिखे महेंद्रा xuv वाहन से भारी मात्रा में गांजे की बड़ी खेप बरामद की है। वही पुलिस ने दो में से एक गाँजा तस्कर को भी हिरासत में लिया है तो दूसरा आरोपी मौका देखकर भाग गया। वही पुलिस मामले में आगे की कार्यवाही में जुट गई है।
दरअसल पूरा मामला गौरेला थानाक्षेत्र का है जहां पुलिस के आलाधिकारियों को सूचना मिली कि उड़ीसा से मध्यप्रदेश गांजे की एक बड़ी खेप निकलने वाली है जिसके बाद पुलिस टीम उक्त वाहन जिसमे पुलिस लिखा हुआ था उसका इंतजार किया और जिसे ही उस संदिग्ध वाहन पुलिस ने देखा तत्काल उसे रोकने की कोशिश की पर गाँजा तस्करों को भनक लग गई कि पुलिस उनका पीछा कर रही है जिसके बाद पुलिस को पीछा करते देख तस्कर वाहन को और अधिक रफ्तार में भगाए और फिर छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश की सीमा में छत्तीसगढ़ के खैरझिठी गांव के पास उक्त वाहन को छोड़ भागने लगे पुलिसकर्मी ने एक गाँजा तस्कर को पकड़ लिया मगर दूसरा आरोपी मौका देखकर फरार हो गया। तलाशी लेने पर पुलिस को वाहन से भारी मात्रा में गांजे की बड़ी खेप मिली है वही आसपास के ग्रामीण जो मौके पर पहुचे दबी जुबान से बताया कि गांजा के साथ पुलिस को उक्त वाहन से बड़ी रकम भी मिली है। पुलिस ने उक्त वाहन को जप्त करते हुए एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले में आगे की कार्यवाही में जुट गई है।
वही शुरुवाती पूछताछ में आरोपी के द्वारा वाहन में पुलिस लिखे वाहन और ऊपर नीली बत्ती लगे वाहन से गाँजा तस्करी की की बात सामने आई है वही आरोपी गाँजा उड़ीसा से मध्यप्रदेश ले जाने की बात बतलाई है फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

