राजनांदगांव / सामुदायिक पोलिसिंग के तरफ थाना गातापार के थाना प्रभारी लक्ष्मण केवट के द्वारा शहीद जवानो के सम्मान में 02 दिवसीय कब्बडी और संस्कृत कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। प्रो. कब्बडी में छत्तीसगढ़. मध्यप्रदेश , महाराष्ट्र के कुल 60 टीमो में अपने खेल का प्रदर्शन दिखाया।
जिसमे विजेता रही कोरबा 31 हजार / शील्ड, सेकेण्ड ग्राम झोला दुर्ग 21 हजार/शील्ड तृतीय कलेवा दुर्ग 11 हजार/ शील्ड चौथे स्थान आलबरस राजनादगांव 05/शील्ड बेस्ट रीडर अमित कुमार झोला दुर्ग, बेस्ट आलराउंडर छबिलाल कोरबा क्लब ,बेस्ट कैचर दीपक कलेवा को 2500 -2500/ शील्ड कब्बडी के साथ साथ इंडियन आर्मी डांस ग्रुप मुढीपार ,गातापार हाई स्कूल, देश भक्ति डांस ग्रुप गातापार व इंद्राकला संगीत विश्व विद्यायल के बच्चे के बासुरी से राष्ट्रगान जन मन गण धुन ने समा बांध दिए और कार्यक्रमो ने उपस्थिति लोगो का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के बीच में जैसे ही दोनों के शहीद परिवार कब्बडी ग्राउंड में पहुचे लोगो का शहीदों के प्रति सम्मान और प्रेम देख कर भावुक हो गए। उपस्थित लोगो के द्वारा भारत माता जय और शहीद जवान अमर रहे के नारे पूरा ग्राउंड गुज उठा। लोगो का देश के प्रति शहीद जवानो के सर्वस्त्र कुर्बानी की छोटी सी कहानी बताई गयी।
साथ साथ MP और राजनादगांव से पुलिस के वरिष्ट अधिकारियो ने भी शहीद परिवार से मिलकर उनका सम्मान किया।
आप को बता दे कि उक्त कार्यक्रम में IG बालाघाट केपी वेणुगोपाल राव, DIG बालाघाट डहरिया, DIG आर एल डांगी, SSP बी आर ध्रुव, ADG खैरागढ़, ACJM खैरागढ़ पारुल श्रीवास्तव, ASP UBS चौहान, ASP गोरखनाथ बघेल, ASP सुरेश चौबे, SDOP मानपुर आकाश गिरपुंजे
SDOP खैरागढ़ पुष्पेन्द्र नायक, Ti खैरागढ़ प्रदीप सोरी
Ti मोहला नीलेश पांडेय, Ti छुईखदान रामेश्वर देशमुख , Si किशुन कुम्भकार चौकी प्रभारी जालबंधा , Si जाहिर अहमद चौकी प्रभारी मोहारा, AGPO पांडेय जी
अधिवक्ता मिहिर झा, अधिवक्ता देवांगन अतिथि के रूप मेंं मौजूद रहे।
ग्रामीण अंचल में हुए इस कब्बडी और संस्कृत कार्यक्रमो को लेकर हर तरह चर्चा है। स्कूली बच्चों में भी खेल के प्रति रूची देखते बन रहा था। शहीद के सम्मान का कार्यक्रम SDOP खैरागढ़ पुष्पेन्द्र नायक के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।।

