Advertisement Carousel

‘हिंदु’ और ‘मुस्लिम’ जैसे शब्द हटाए जाएं – UGC

नई दिल्ली / यूजीसी की एक समिति ने सुझाव दिया है कि केंद्रीय विश्वविद्यालयों से ऐसे शब्द हटाए जाएं, जो धर्मनिरपेक्ष चरित्र को प्रभावित करते हैं। जैसे कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से मुस्लिम और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से हिंदू जैसे शब्द को हटाने की सिफारिश की गई है।

यूजीसी ने 10 केंद्रीय विश्वविद्यालय के खिलाफ गड़बड़ियों की शिकायतों की जांच के लिए 25 अप्रैल को 5 सदस्यों की एक समिति बनाई थी। जिसे वहां के बुनियादी, अकादमिक, शोध और वित्तीय संचालन की समीक्षा करना था। समिति ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि AMU का नाम सिर्फ अलीगढ़ यूनिवर्सिटी या फिर उनके फाउंडर सर सय्यद अहमद खान के नाम पर कर दिया जाए। इसी तरह बीएचयू के नाम में भी बदलाव की बात कही गई है।

error: Content is protected !!