निर्माणाधीन पुल गिरा, एक की मौत, 08 घायल, दिलीप बिल्डकॉन कंपनी बना रही है पुल

कोरबा / कोरबा में एक निर्माणाधीन पुल गिर गया। इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गयी, जबकि 08 मजदूर बुरी तरह से जख्मी हो गए है।

IMG-20171016-WA0014
आपको बता दे कि घटना के वक्त 50 से ज्यादा मजदूर काम कर रहे थे, जो बाल-बाल बच गये। बांगो थाना के ग्राम पोड़ी-उपरोड़ा मार्ग की ये घटना बतायी जा रही है।  दिलीप बिल्डकान नाम की ठेका कंपनी इस पुल का निर्माण कर रही थी। ये कंपनी नेशनल हाईवे का भी काम कर रही है। घटना के बाद तत्काल पुलिस और स्थानीय ग्रामीण राहत कार्य में जुटे गए है।

IMG-20171016-WA0013
ग्रामीणों ने बताया कि घटिया निर्माण कार्य ही दुर्घटना का कारण बना है। हादसे में पुल का निर्माणाधीन हिस्सा पूरी तरह से धाराशायी हो गयी है। करोड़ों की लागत से बनने वाले ये इस पुल के इस तरह निर्माण के दौरान लापरवाही उजागर होने के बाद पुल की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल मौके पर राहत का काम जारी है और घटना स्थल में कई कामगारों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

मृतक का नाम नवीन है जबकि घायलों के नाम इस प्रकार है – अमित कुमार, गणेश यादव, तूफानी, रणवीर, छोटन,रणवीर सड़ा,सोहन, दलजीत,धर्मेंद्र,नरेश, बाबु लाल, नीरज, संतोष है।

सभी घायलों को बाहर निकाल लिया गया है, 1 की हालत गंभीर होने की वजह से उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल कोरबा भेजा गया है। शेष घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया ।
घनशाय सिंह तंवर, तहसीलदार, पोड़ी उपरोड़ा – जिला कोरबा

error: Content is protected !!