दंतेवाड़ा / सुरक्षाबलो के जवानों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिसमें जवानों ने 04 हार्डकोर नक्सलियों को पकड़ा है। पकड़े गये सभी नक्सली कटेकल्याण एरिया कमेटी में सक्रिय जन मिलिशिया के सदस्य है। जिन्हे घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया है।
पकड़े गए नक्सलियों के नाम बामन मंडावी, सन्नू कवासी, जोगा करटामी और आयता मंडावी बताया गया है। स्थानीय पुलिस ने यह दावा किया है कि ये सभी नक्सली गुडरा इलाके में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। जिन्हें कुआकोंडा पुलिस और सीआरपीएफ 195 बटालियन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया।
मामले की जानकारी पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर देते हुए बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों में बामन मांडवी पर साल 2010 से 3 स्थाई वारेंट जारी थे। सभी नक्सली बड़े गुडरा में दुग्ध वाहन आगजनी, मिक्सर मशीन आगजनी और सड़क काटने जैसे अपराधों में संलिप्त थे। साथ ही कटेकल्याण एरिया कमेटी के जनमलिशिया कमांडर हूँगा के साथ मिलकर कई हिंसक घटनाओं को अंजाम देने में भी शामिल थे।
