रायपुर / मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से आज यहां उनके निवास कार्यालय में गृहमंत्री रामसेवक पैकरा के नेतृत्व में सूरजपुर से आए नागरिकों के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। उन्होंने सूरजपुर जिले के प्रमुख तीर्थ स्थल कुदरगढ़ में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रोप-वे की सुविधा स्थापित कराने का आग्रह किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि कुदरगढ़ की पहाड़ी पर स्थित माता के मंदिर में हर वर्ष नवरात्रि के अवसर पर मेला लगता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। रोप वे की सुविधा उपलब्ध होने से श्रद्धालुओं को काफी सहूलियत मिलेगी। मुख्यमंत्री ने रोप-वे स्थापना के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष भीम सिंह अग्रवाल सहित सर्वश्री अनिल अग्रवाल और राजकुमार अग्रवाल भी उपस्थित थे।
CM ने दी कुदरगढ़ में रोप-वे निर्माण की मंजूरी
