00 राम प्रताप ने केक खिला कर बोला बधाई हो दीपक
कोरिया – चिरमिरी / बीते दिवस शहर के बड़ा बाजार दुर्गा पंडाल में पूर्व विधायक व भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक भाई पटेल के जन्म दिवस के अवसर पर उनके करीबियों द्वारा कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें छग राज्य सहित अन्य राज्यो के साथ स्थानीय कवियों ने हिस्सा ले कर उनके जन्म दिवस पर चारचांद लगा दिया।

उक्त कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा के औषधी बोर्ड के राम प्रताप सिंह, राज्य के श्रम मंत्री भईया लाल राजवाड़े, कोरबा लोक सभा सांसद बंशी लाल महतो, क्षेत्रीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल, नपा निगम महापौर डोमरु रेड्डी, भाजपा जिला अध्यक्ष तीरथ गुप्ता, वरिष्ठ कांग्रेसी विनय जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र तिवारी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनेंद्रगढ़ धर्मेद्र पटवा सहित जिले एवं कोरबा लोक सभा के सभी बड़े पदाधिकारी उपस्थित थे कार्यक्रम का आयोजन अपने निर्धारित समय से लगभग तीन घण्टे विलम्ब शुरू हुआ। जिसमे पहले प्रदेश उपाध्यक्ष को आये उनके शुभ चिंतको द्वारा अपने – अपने स्तर पर जन्म दिन की बधाई दे कर उनकी लंबी उम्र की कामना की। कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित अतिथियों के बीच श्री पटेल ने केक काटा व सर्वप्रथम अपने राजनैतिक गुरु राम प्रताप जी को केक खिलाया उसके बाद राम प्रताप जी ने भी श्री पटेल को केक खिला कर कहा बधाई हो जन्मदिन।

अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में वीर रस के कवि कमलेस राज हंस, हास्य रस के कवि पदम् अलबेला, गजल कवित्री अर्चना अर्चन, वीर रस कवि डॉ शम्भु मनहर, वीर रस कवि संदीप जैन, गीत व गजल कवि नरेंद्र धड़कन व हास्य के बेहतरीन कवि जॉनी बैरागी ने मंच पर एक से एक बढ़िया कविता पाठ किया।

कार्यक्रम के अंत मे पूर्व विधायक दीपक पटेल ने आभार व्यक्त किया।
