कोरिया / नामदेव समाज विकास परिषद बैकुंठपुर जिला कोरिया द्वारा संत शिरोमणी श्री नामदेव जी महाराज की 747 वीं जयंती सांस्कृतिक भवन बैकुंठपुर में स्वजातीय बंधुओं की उपस्थिति में धूमधाम एवं हर्षोउल्लास के साथ मनायी गयी।
सर्वप्रथम रोशन नामदेव कचहरी पारा के निवास स्थान से संतनाम देव जी की शोभा यात्रा विधिवत पूजा अर्चना पश्चात प्रारंभ की गयी, जिसमें बढ़ी संख्या में महिलायें, पुरूष एवं बच्चे शामिल हुये। शोभा यात्रा गाजे – बाजे एवं कीर्तन के साथ शहर के प्रमुख चौक, बस स्टैण्ड, घड़ी चौक होते हुये सांस्कृतिक भवन पर आकर समाप्त हुयी। सांस्कृतिक भवन पर आकर स्वजातीय बंधुओं द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए संत शिरोमणी श्रीनामदेव जी महाराज की पूजा अर्चना, दीप प्रज्जवलन, नामदेव चालीसा पाठ व आरती गायन किया गया।
कार्यक्रम में बाहर से आये नामदेव समाज के स्वजातीय बंधुओ एवं महिलाओ का परिचय कराया गया तत्पश्चात संत शिरोमणी श्रीनामदेव जी महाराज के जीवन पर व्याख्यान एवं प्रकाश डाला गया, जिसके क्रम में अरूण नामदेव वरिष्ठ अधिवक्ता बैकुंठपुर ने समाज के विकास हेतु शिक्षा को मूल आधार बताते हुये सभी को शिक्षा में रूचि लेकर आगे बढ़ने एवं समाज का विकास करने पर जोर दिया।
उद्बोधन के क्रम में सुरेश नामदेव एवं अन्य के द्वारा संत शिरोमणी श्रीनामदेव जी महाराज के जीवन दर्शन पर विस्तार से बताते हुये प्रकाश डाला गया तथा संतनाम देव जी के बताये मार्गो पर चलने एवं उनके आदर्शो को अपनाने हेतु स्वजातीय बंधुओ को प्रोत्साहित किया गया। ऐसा आयोजन भविष्य में भी करते रहने की आवश्यकता बताई जिससे समाज संगठित रहकर समाज विकास के लिये हमेशा तत्पर रहे।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत वर्णिका, अवि एवं ओम नामदेव द्वारा स्वागत गीत का गायन किया गया। प्रज्ञा, हर्ष, वर्णिका, पीहू, ईशा नामदेव द्वारा पृथक-पृथक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुती दी गयी, आशीश नामदेव द्वारा शानदार गायन गाया, आकाश, करन, अंश एवं विवान नामदेव द्वारा कविता पाठ किया गया।
श्रीमती कविता नामदेव द्वारा ’’औरत का सफर’’ गीत के माध्यम से शानदार प्रस्तुती दी गयी। अमेय नामदेव द्वारा गणेश वंदना की गयी। कार्यक्रम के अगले क्रम में महिला ओंकाक्वाईनगेम का आयोजन किया गया, जिसमें श्रीमती उमा नामदेव प्रथम एवं श्रीमती राजेश्वरी नामदेव द्वितीय स्थानपररही। बच्चो के लिये कराये गये बाॅल गेम में नैतिक नामदेव प्रथम व खुशी नामदेव द्वितीय स्थान पर रही।
स्वजातीय मेधावी छात्र कु0वैष्णवी नामदेव को 10 वीं कक्षा में 80 प्रतिशत अंक, कु0अपर्णा नामदेव को 8 वीं कक्षा में 93 प्रतिशत अंक एवं मेहुल नामदेव को 8 वीं कक्षा में 74 प्रतिशत अंक वर्ष 2016 में लाने पर सम्मानित किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिनिधियों को उत्साह वर्धन हेतु पुरष्कृत भी किया गया। समाज को नई दिशा एवं विकास के पथ पर अग्रसर करने हेतु नामदेव समाज विकास परिषद बैकुंठपुर की नई कार्यकारिणी का गठन करने हेतु सर्व सम्मती से विचार विमर्श किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में पी.के.नामदेव, डी.के.नामदेव, बी.एल.नामदेव, गोपाल नामदेव, अनिल नामदेव, लक्ष्मी नामदेव, विश्वनाथनामदेव, अजय नामदेव, पंचमनामदेव, रोशननामदेव, राजेश नामदेव, प्रभात नामदेव, गुलाब नामदेव, प्रदीप नामदेव, विकास नामदेव, सुभाष चंद्र नामदेव कटकोना, नरेन्द्र नामदेव, विवेक नामदेव, पुष्पेन्द्र नामदेव, शैलेन्द्र नामदेव, आशीष नामदेव, अमित नामदेव, शालू नामदेव, आलेख नामदेव, सौरभ नामदेव, आयुष नामदेव सहित नामदेव समाज बैकुंठपुर के सभी स्वजातीय बंधु महिलाएॅ एवं बच्चे उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन संदीप नामदेव, खण्ड कार्यक्रम प्रबंधक स्वास्थ्य विभाग सूरजपुर एवं श्रीकमलेन्द्र नामदेव द्वारा किया गया।
