Advertisement Carousel

जनता काँग्रेस ने निकाली छत्तीसगढिया अधिकार यात्रा, आज से 15 दिसम्बर तक पहुँचेगी आप तक यात्रा रथ

कोरिया / जनता काँग्रेस छत्तीसगढ़(जे) के संस्थापक अजीत जोगी के निर्देश पे आज बैकुन्ठपुर के प्रेमा बाग शिव मंदिर में पुजा अर्चना कर घडी चौक में छत्तीसगढिया अधिकार यात्रा रथ को गुलाबी झंडी दिखा कर रवाना किया गया।

इस दौरान सर्वप्रथम जिले के शीर्ष नेताओं द्वारा जैसे गुलाब सिंह, यवत सिंह, शाहिद महमुद, बिहारी लाल राजवाडे द्वारा लोगों को सम्बोधित किया गया व इस यात्रा का उद्देश्य से अवगत कराया गया और कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश की भाजपा सरकार के 14साल के कार्यकाल से प्रदेश के किसान, मजदूर, महिलाएं, यूवा वर्ग उपेक्षित महसुस कर रहा है और इनको इनका अधिकार दिलाने के लिए अधिकार यात्रा निकालने का निर्णय लिया है।

आपको बता दे कि छत्तीसगढ़िया अधिकार यात्रा की आज कोरिया सहित राज्य भर के सभी विधानसभा में अलग-अलग शुरुआत हो गई। यह यात्रा आज 1 नवम्बर से 15 दिसम्बर तक सभी विधानसभा क्षेत्रों में निकाली जायेगी। ये यात्रा किसानों के अधिकार और किसानों को उनके हक़ को लेकर निकाली गई हैं। अधिकार यात्रा का उद्देश्य किसानों को 2100 रूपये धान का समर्थन मूल्य, छत्तीसगढ़ के युवाओं को 90% नौकरी में आरक्षित करने, महिलाओं की सुरक्षा के लिए पूर्ण रूप से शराबबंदी, जो लोग यहाँ पे 50 वर्षो से निवासरत हैं उसे वहीँ का पता दिया जाए, छत्तीसगढ़ की नदियों में सबसे पहले पेयजल, सिंचाई और उसके बाद उद्योगों को दी जाये, वन अधिकार पट्टे दिये जाये, नगरनार और पोलावरम बांध पर बन रहे बांधो पर तत्काल रोक लगाने की है। 

कार्यक्रम में श्रीमती आभा सिंह, कमल कांत साहु, पुरन चंद पैकरा, महेश यादव, फैजान ढेबर, सीतल सिंह, विजय सिह सहित काफी संख्या में शहरी एवं ग्रामीण कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!