कोरिया / छत्तीसगढ़ के कोरिया जिला मुख्यालय में कोरिया पुलिस द्वारा 8 दुकानों को पूरी तरह से सैनेटाइज किया गया है। साथ ही दुकानें खुलने का समय फिर से बदल दिया गया है। अब सुबह 10 से 5 बजे तक आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुलेंगी। यह फैसला कोरिया पुलिस और व्यापारियों की बैठक के बाद व्यापारियों ने ली हैं।
आपको बता दे की कोरबा जिले से एक साथ 7 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद यहां प्रशासन ने चाक चौबंद व्यवस्था की है, जिले की सीमा को सील कर दिया गया है, इसके साथ ही वहाँ से खाद्य सामग्री लाने वाले व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित करा उनसे सहयोग की अपील कर रही हैं कि अगर आप लोगों द्वारा वहाँ से कोई सामग्री लाई गई हैं तो पुलिस को बताए जिससे कोरिया पुलिस सामानों सहित दुकानों को सैनेटाइज कर सके। जिससे कि वायरस के प्रकोप को नष्ट किया जा सके। इसी तारतम्भ में आज कोरिया जिला मुख्यालय में कोरिया पुलिस द्वारा 8 दुकानों को पूरी तरह से सैनेटाइज किया गया है। यह वह दुकानें है जिनके यहाँ कटघोरा से सामान लाए जाकर बैचे जाने की जानकारी पुलिस को मिली थी।
इस संबंध में सिटी कोतवाली प्रभारी विमलेश दुबे ने अपील किया है की अगर आप कोरिया में रहते हो और कटघोरा पिछले 30 दिन के अंदर आना-जाना किया है। तो हाथ जोड़कर निवेदन है कि सामने आओ और अपना मेडिकल टेस्ट करवाओ डरो मत। आपकी सुरक्षा ,,,आपके परिवार की सुरक्षा ,, आपके कोरिया की सुरक्षा आपके हाथ में है।

