बेटी बचाओं – बेटी पढ़ाओं एक संवेदनशील और महत्वपूर्ण योजना : देवेंद्र

कोरिया / बेटी बचाओं – बेटी पढ़ाओं अभियान के तहत सोनहत ब्लाक के ग्राम कटघोडी में एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में बेटी बचाओं और बेटी पढ़ाओं अभियान के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। उपस्थित अतिथियों में देवेंद्र तिवारी ने कहा कि बेटी-बचाओं-बेटी पढ़ाओं एक संवेदनशील और महत्वपूर्ण योजना है। कोरिया जिले में लिंगानुपात के अनुसार बेटियों की संख्या कम होती जा रही है। लिंगानुपात में समानता लाने एवं बेटियों की संख्या में और अधिक इजाफा करने के लिए बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं अभियान से जुड़ने की आवस्यकता है। एक बेटी शिक्षित होती है तो दो परिवार शिक्षित होता है। उन्होनें बेटी बचाओं-बेटी पढाओं अभियान का पम्पेट, पोस्टर, वाल राईटिंग, कला-जत्था से व्यापक प्रचार-प्रसार करने की बातों पर जोर दिया।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ
इस अवसर पर कार्यक्रम के अंत में जिला बाल संरक्षण इकाई से पंकज वर्मा ने हर बेटी को सम्मान देनें, समाज में बेटी को बढने का समान अवसर देनें, बाल-विवाह, कन्या भ्रूण हत्या, लिंग भेद, दहेज प्रथा जैसी बुराईयों से दुर रहकर सभी बुराईयों को समाज से मिटाने के संबंध में शपथ दिलाई। उन्होनें कहा कि हमारी बेटिया हमारा सम्मान है इस भाव से स्वच्छ एवं समृद्व कोरिया का निर्माण करने की भी बात कही।

उक्त कार्यक्रम में देवेंद्र तिवारी, हीरालाल जनपद सदस्य, रामकुमार सिंह सरपंच कटघोडी, चंचल राजवाड़े जेल विजटर, तीरथ राजवाड़े, सुषमा एक्का सेक्टर सुपर वाईजर महिला बाल विकास, पंकज वर्मा जिला बाल संरक्षण इकाई, संजीव कुमार साहु, वसीम चाइल्ड लाईन एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!