Advertisement Carousel

RPF के दो जवानों पर हमला, एक जवान की मौत एक घायल

दंतेवाड़ा / जिले के बचेली रेलवे स्टेशन से 100 मीटर की दूरी पर दो रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों पर हथियारबंद लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें एक जवान की मौत हो गई। दूसरे घायल का उपचार जारी है।

एसपी कमलोचन कश्यप ने बुधवार को कहा, ‘प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि यह नक्सली घटना नहीं है। सामानों के चोरी होने के डर से इस इलाके में रेलवे पुलिस रोजाना गश्त करती है। इसलिए ऐसा अंदेशा लगाया जा रहा है कि यह घटना चोरों की होगी। हालांकि इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।’एसपी ने कहा कि नक्सली ऐसी घटना करने के बाद अपने साथ लाए हथियार छोड़कर नहीं भागते, परंतु घटना स्थल से धारदार चाकू बरामद किया गया है।

आपको बता दे कि इस घटना में आरोपियों ने धारदार हथियार से दोनों जवानों का गला रेत दिया। एक जवान पी.एस. शिवा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा जवान आर.के. सिन्हा गंभीर रूप से घायल है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इस बात की अभी पुष्टि नही हो पाई है कि घटना को अंजाम नक्सलियों ने दिया है या नहीं।

error: Content is protected !!