कोरिया चिरिमिरी / बचपन प्ले स्कूल गोदरिपारा चिरमीरी में बीते गुरुवार एनिमल्स डे मनाया गया। इस दौरान स्कूल में सभी बच्चो ने एनिमल्स डे का फरपुर लुफ्त उठाया एवं बच्चों में काफी उत्साह देखा गया। बच्चों द्वारा विभिन्न जीव जंतुओं की तरह लगने विशेष तैयारियां की गई जिसे उपस्थित जनों ने खुब सराहा।
स्कूल शिक्षिकाओं की इसमे अहम भूमिका रही। इसी दौरान सभी बच्चो को सभी जीव जंतु की जानकारी दी गई। बचपन स्कूल की शिक्षिकाओं ने कहा इस एनिमल्स डे में बच्चो के माध्यम से सभी को जागरूक किया गया कि सभी जीव जंतु को सुरक्षित कैसे रखा जाए एवं बच्चो ने इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। उक्त कार्यक्रम में अभिभावको ने भी बढ़ चढ़ कर बच्चों को प्रोत्साहित किया पुरे कार्यक्रम में अभिभावकों की अहम भूमिका रही।
इस दौरान शिक्षिका तनुजा जैन, साधना शर्मा, सोनी शर्मा ,अनिता कुशवाहा, प्रीति सिंह उपस्थित रहे।
