कोरिया / जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के केंद्रीय संचालन समिति के सदस्य पूर्व विधायक गुलाब सिंह ने मनेन्द्रगढ़ में 9 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे शिक्षक – शिक्षिकाओं को अपना लिखित समर्थन दिया।
उन्होंने इस मौके पर कहा चूंकि मेरी धर्म पत्नी भी एक शिक्षिका है इस हेतु ये मेरा दायित्व बनता है कि लगातार अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे शिक्षकों को अपना समर्थन दें। अपने संबोधन में उन्होंने उन बच्चों के अविभावकों को आगे आकर अपना समर्थन देने को कहा जिनके बच्चों के शिक्षा का अमूल्य समय भाजपा सरकार की अनदेखी और अड़ियल रवैये के कारण बर्बाद हो रही है साथ ही नींव को कमज़ोर कर देने वाली नई शिक्षा नीति पर भी अपनी चिंता व्यक्त करते हुए अविभावकों को भी इस ओर ध्यान देने को कहा।

साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती मरकाम, राजेश पुरी, जिला महामंत्री शाहीन खान, महिला शहरी जिला अध्यक्ष रेशम त्रिपाठी, संतोष रजक मनेन्द्रगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष, अभिषेक पाराशर जिला अध्यक्ष जन समस्या कल्याण विभाग, उपजिला अध्यक्ष राकेश कक्कड़, युवा शहरी जिला अध्यक्ष राहुल मलिक, सौरभ गुप्ता, अंकुर सिंह, रेखा मोहन्ता, पूर्णिमा भट्टाचार्य, अविनाश विश्वकर्मा, राजेश सिंह, राजू खान, संतलाल पनिका, लक्ष्मण प्रसाद गुर्जर, रूपांशु सहित अन्य पदाधिकारी व सैकड़ो सदस्य उक्त कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
