कोरिया / हाल के ही दिनों में शराब की खाली बोतल बेचकर अपना जेब खर्च चालने के मामले में हमारी वेबसाईड newspage13.com ने समाचार प्रकशित किया था जिसका संज्ञान लेते हुये जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी सी.एस. सिसोदिया ने अली अहमद संरक्षण अधिकारी गैर संस्थागत देख रेख जिला बाल संरक्षण इकाई एवं चाईल्ड लाईन की संयुक्त टीम को ऐसे चिन्हांकित जगहो पर जहॉं बच्चों द्वारा कबाड़, पन्नी आदि इकट्ठा कर बेचने का कार्य किया जाता है के संबंध में कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।
जिला बाल संरक्षण इकाई तथा चाईल्डल लाईन की संयुक्त टीम द्वारा चिरमिरी क्षेत्र के विभिन्न इलाको में निरीक्षण निगरानी करते हुये ऐसे परिवार का चिन्हांकित किया जो इस तरह कबाड़ बिनने का कार्य करते है। परिवार को समझाईस देते हुये बच्चों को बुरी प्रवृत्तियों से बचाने के सुझाव दिए गए। ऐसे परिवारो से जो बच्चों को शिक्षा से जोड़ने में असमर्थ है उनके लिए इकाई द्वारा सम्पूर्ण सहयोग करने के लिए कहा गया। मौके पर उपस्थित परिवारजनों एवं आसपास के लोगो ने बताया कि जो बच्चे सीसी बोटल प्लास्टिक आदि बिनते है वो प्रायः स्कूल भी जाया करते है। अपने जेब खर्च की निकालने की लालच से कभी-कभी इस तरह का कृत्य करते है ।

जिला कार्यक्रम अधिकारी सी.एस. सिसोदिया ने लोगो से अपील की ऐसे बच्चे जो कचरा एवं सीसी बोतल बिनने का कार्य करते है तथा शिक्षा से विरत हो चुके है उन्हें जन सहयोग से पुनः समाज में मुख्य धारा से जोड़ा जा सकता है। साथ ही शराब की दुकानो पान ठेलो जहॉं पर नशों के पदार्थ का विक्रय होते है ऐसे इलाकों में अगर बच्चे देखे पाये जाये तो इन्हे उस क्षेत्र में प्रवेश करने से मना करने का काम भी स्थानीय लोगो द्वारा किया जा सकता है।
