कोरिया / चिरिमिरी – विगत दिनो खड़गवा थाना के अंतर्गत ग्रामीण 4 वर्षीय अबोध बालिका को घर में सूना पाकर एक 16 वर्षीय युवक ने बल पुर्वक अनाचार किया था। जिससे बालिका के अांतरिक अंगो में गंभीर चोटे आई थी। कलेक्टर कोरिया नरेन्द्र दुग्गा ने संवेदनशीली प्रकरण को गंभीरता से लेते हुये जिला बाल संरक्षण इकाई, महिला एवं बाल विकास विभाग को बच्ची के सम्पूर्ण उपचार एवं प्रकरण के सम्पूर्ण कार्यवाही से अवगत कराने के लिए निर्देशित किया।
जिला बाल संरक्षण अधिकारी जिला चिकित्सालय बैकुण्ठपुर पहुचकर बच्चे के उपचार कर रहे डॉक्टरो से मुलाकात की है और उपचार के संबंध में आवश्यक निर्देश भी दिये गये।
डॉक्टरो ने बताया कि बच्ची पूर्णतः स्वस्थ चल फिर रही और जल्द ही सम्पूर्ण रूप से स्वस्थ हो जायेगी। मौके में उपस्थित बच्ची के परिजनों से मुलाकर कर घटना के बारे में जानकारी प्राप्त किया गया व बच्ची के इलाज तथा आवश्यक संसाधन आवश्यकतानुसार परिजन को प्रदत्त किया गया। पुलिस थाना खड़गवा से प्राप्त जानकारी के अनुसार अपचारी बालक के विरूद्ध कार्यवाही कर किशोर न्याय बोर्ड में उपस्थित कराया गया है। कलेक्टर नरेन्द्र दुग्गा ने इस तरह की अमानवीय घटना पर दुख जताया है तथा पीड़ित बच्ची एवं परिवार को सम्पूर्ण सहायता कराये जाने हेतु जिला बाल संरक्षण इकाई, महिला एवं बाल विकास विभाग को निर्देशित किया गया है।
यह था पुरा मामला –
खडगवा थाना क्षेत्र के ग्राम मंगौरा में रहने वाली एक 4 वर्षीय मासूम बालिका अपने घर पर अकेली थी। इस बात की जानकारी उसके घर के नजदीक में रहने वाले एक 16 वर्षीय किशोर को थी। किशोर मौके का फायदा उठाकर मासूम के घर में घुस गया। पहले किशोर ने इस बात की पूरी तसदीक कर ली कि घर में कोई और है तो नहीं। उसके बाद उसने चार वर्षीय मासूम के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। मासूम बालिका किशोर की हैवानियत से चीखने चिल्लाने लगी। तभी घर से अपने बच्चे की चीख पुकार सुनकर घर के पास काम कर रहे हैं उसके माता-पिता दौड़कर घर पहुंचे तो देखा उनकी मासूम खून से लहूलुहान पड़ी हुई है। उन्हें समझते देर नहीं लगी। किशोर ने उनकी मासूम के साथ गलत काम किया है। आनन-फानन में परिजन अपनी मासूम बेटी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर दौड़े। वहां प्राथमिक उपचार के बाद बालिका को जिला अस्पताल बैकुंठपुर कर दिया। जिला अस्पताल बैकुंठपुर में बलात्कार की शिकार हुई मासूम का उपचार शुरू कर दिया गया है।
