बाहुबली के सुरज ने हजारों समर्थकों को कराया जोगी के पार्टी में शामिल, जोगी को चांदी का मुकुट किया भेंट, छजका(जे) के प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त

** छजका(जे) के प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त समर्थकों में खुशी
रायपुर / इस दौरान अजीत जोगी ने कहा सूरज और उनके सभी साथियों का मैं स्वागत करता हु। यह सब हमारे पार्टी में मिलकर हमसे जुड़कर हमें मजबूत करेंगे। मजदूरों के साथ अन्याय रोकने के लिए संघर्ष करेंगे।

देखें क्या कहां पार्टी सुप्रीमों ने इस दौरान….

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी की जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ( j ) में बाहुबली के सुरज के नेतृत्व में आज हजारों लोग शामिल हुए। इस दौरान पार्टी सुप्रीमों अजीत जोगी को समर्थकों द्वारा चांदी की मुकुट भेंट कर पहनाई गई।

आपको बता दे इस नई पार्टी की प्रदेश में बढ़ती लोकप्रियता व दमखम को देखते हुए उनके करीबी व समर्थकों द्वारा सर्वप्रथम भनपुरी चौक से जोगी बंगले तक विशाल रैली निकाली गई। जिसके उपरांत बाहुबली के नाम से युवा दिलों के धड़कन के सुरज ने पार्टी सुप्रीमों अजीत जोगी को चांदी का मुकुट भेंट कर पहनाया। साथ ही इस दौरान के सुरज के नेतृत्व में प्रदेश के कई जिलों के नए लगभग 1000 लोगों को छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस ( जे ) मजदुर में शामिल कराया।

IMG_20171219_144125
पार्टी समर्थक और बाहुबली युवा नेता के सुरज को इस दौरान अजीत जोगी ने पार्टी की बड़ी कमान भी सौपीं। के सुरज को छत्तीसगढ़ जनता काँग्रेस(जे) मज़दूर का (युवा) प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

IMG-20171219-WA0019
जिसके बाद के सुरज मीडिया से मुख़ातिफ भी हुए और कहा कि पार्टी हित में काम करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में
हमारी सरकार पुर्ण बहुमत से आएगी। के सुरज यह संकल्प भी लिया कि विधानसभा चुनाव के पहले प्रदेश के 2 लाख लोगों को जोगी जनता कांग्रेस में सदस्यता ग्रहण करा पार्टी को मजबुत बनाने की ओर यह काम करेंगे। प्रदेश के मजदूरों के दर्द को सरकार के सामने ला कर उसे न्याय दिलाएंगे।

error: Content is protected !!