Advertisement Carousel

बाहुबली के सुरज 3 हजार समर्थकों को जोगी पार्टी में करेंगे शामिल और चांदी के मुकुट से करेंगे जोगी का अभिवादन

रायपुर / छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजित जोगी की जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ( j ) पार्टी की प्रदेश में बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए उनके करीबी व समर्थकों द्वारा दिनांक 19/12/17 विशाल रैली निकाल पार्टी के संस्थापक अजित जोगी को चांदी का मुकुट पहनाएगी, साथ ही इस दौरान लगभग 3000 लोगों को जनता कांग्रेस में शामिल भी करेंगी

आपको बता दे कि लगातार प्रदेश में तेजी से उभर रही व सरकार के बिल्कुल आमने – सामने पार्टी के जनाधार को कायम कर पाने में सफल साबित हो रही है। अब तो प्रदेश में इस बात के भी चर्चे होने लगे है कि आगामी विधानसभा चुनाव में जोगी की नई पार्टी जरूर कोई नया गुल खिलाएगी।

पार्टी समर्थक और बाहुबली युवा नेता के सुरज बताते है कि आगामी विधानसभा में हमारी सरकार पुर्ण बहुमत से आने वाली है जिस बात के संकेत प्रदेशवासियों से जोगी जी के दौरे के दौरान देखें गए है। के सुरज ने बताया कि 19/12/17 समय 10.00 भनपुरी चौक से जोगी बंगले तक विशाल रैली निकाल पार्टी के संस्थापक अजित जोगी को चांदी का मुकुट पहनाएगी, साथ ही इस दौरान के सुरज के नेतृत्व में प्रदेश के कई जिलों से आ रहे लगभग 3000 लोगों को जनता कांग्रेस में शामिल करेंगे।

के सुरज ने बताया कि उसी दौरान यह संकल्प भी लेंगे की आगामी विधानसभा चुनाव के पहले प्रदेश के 2 लाख लोगों को जोगी जनता कांग्रेस में सदस्यता ग्रहण कराएंगे।

error: Content is protected !!