Monday, June 30, 2025
Uncategorized एक लाख के इनामी नक्सली सहित दो और अन्य...

एक लाख के इनामी नक्सली सहित दो और अन्य जनमिलिशिया सदस्य गिरफ्तार

-

दंतेवाड़ा / बस्तर – दंतेवाड़ा – नक्सल उन्मूलन के तहत चल रहे आपरेशन में दंतेवाड़ा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। कुआकोंडा पुलिस और एसटीएफ की टीम ने दो नक्सली जनमिलिशिया सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं थाना बारसूर क्षेत्र से इंद्रावती एरिया कमेटी के डीएकेएमएस अध्यक्ष धनीराम कश्यप की गिरफ्तारी हुई है।

धनीराम की गिरफ्तारी में जिला बल, डीआरजी, एसटीएफ व सीआरपीएफ 195 बटालियन के जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। एएसपी गोरखनाथ बघेल ने बताया कि डीएकेएमएस (दंडकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संगठन) अध्यक्ष धनीराम कश्यप पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा एक लाख रूपए का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर मुचनार के नाव घाट किनारे नक्सली बैनर टांगते हुए धनीराम को गिरफ्तार किया गया। जबकि दो जनमिलिशिया सदस्यों नंदा सोढ़ी और राजू मरकाम को फूलपार क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।
IMG-20171223-WA0004
गिरफ्त में आए माओवादियों से पुलिस पूछताछ में जुटी है। पकड़े गए आरोपी सड़क काट कर मार्ग अवरूद्ध करने, ग्रामीण ही हत्या की घटना में शामिल रहे हैं।

Latest news

राज्यपाल ने दी थी विदाई की शुभकामनाएं, कुछ घंटे बाद मिला एक्सटेंशन का आदेश ?

मुख्य सचिव को सेवा विस्तार पर मुहर - लेकिन ‘राजभवन’ रहा अंधेरे में! पूरे...

नई दिल्ली में सहकारिता की राष्ट्रीय कार्यशाला में केदार कश्यप हुए शामिल

छत्तीसगढ़ की उपलब्धियों की दी जानकारी, सहकारिता मॉडल को...
- Advertisement -

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!