कोरिया / जिले में योग की अब तक की सबसे बड़ी प्रतियोगिता मेगा योग ओपन चैंपियनशिप 2018 के तैयारी की जा रही है। प्रतियोगिता को सफल बनाने आज एक बैठक नगरपालिका अध्यक्ष अशोक जायसवाल के आतिथेय व संभागीय प्रभारी संजय गिरी की अध्यक्षता में गायत्री मंदिर बैकुण्ठपुर में सम्पन्न हुई।
इस अवसर पर संभागीय प्रभारी संजय गिरी ने बताया कि योगऋषि स्वामी रामदेव के जन – जन तक योग पहुँचाने के संकल्प से यह योग की प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ के हर जिले में आयोजित की जा रही है। हम सब को इसका प्रचार – प्रसार कर अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगियों से जोड़ना है। इस योग गौरव प्रतियोगिता में जिले में आये प्रथम प्रतियोगियों को 8-9 जून को रायपुर भेजा जाएगा। जहाँ वे अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर प्रदेश के योग गौरव पुरस्कार के हकदार होंगे।
बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि कोरिया जिले की यह प्रतियोगिता स्थानीय मानस भवन में 5 जून को आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता के प्रचार – प्रसार व रजिस्ट्रेशन हेतु विकासखंड स्तर पर एक कमेटी बनाई गई। इस अवसर पर श्री गिरी ने प्रतियोगिता के बारे में विस्तार से बताया व पदाधिकारियों को जिम्मेदारी से कार्य करने की बात कही।
बैठक कार्यक्रम में श्री गिरी के सरगुजा संभागीय प्रभारी बनाये जाने पर जिले के पतंजलि योग समिति, भारत स्वाभिमान, युवा भारत, महिला पतंजलि व किसान सेवा समिति द्वारा शॉल श्रीफल व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष अशोक जायसवाल, का भी बलरामपुर जिले की महिला प्रभारी सी. सिंह, मनेन्द्रगढ़ पतंजलि योग समिति के हेमंत सोनी, पवन गुप्ता, महिला पतंजलि की मधुबाला सिंह, अनिता गुप्ता, युवा भारत बैकुण्ठपुर से गणेश जायसवाल, शैलेन्द्र शर्मा, युवा भारत मनेन्द्रगढ़ से ऋषिराज, चिरमिरी से शानू गुप्ता, युवा भारत बैकुण्ठपुर युवा भारत से पारस राम राजवाड़े, रीना, भारत स्वाभिमान के जिला पदाधिकारी डॉ ए एन सिंह, बलराम यादव, चिरमिरी पतंजलि योग समिति के सुरेश पोखरियाल, दिलीप गुप्ता, श्रीकांत विश्वास उपस्थित रहे।
