कोरिया / जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर के कोरिया पैलेस में संसदीय सचिव श्रीमती अम्बिका सिंहदेव व उनके समर्थकों द्वारा संगीत संध्या का आयोजन किया।
जिसमें शहर की हारमनी टीम के कलाकारों द्वारा जबरदस्त सदाबहार गीतों की प्रस्तुति दी गई।
एक के बाद एक लगातार बेहतरीन प्रस्तुतियों से पूरा पैलेस संगीतमय हो गया तभी कार्यक्रम के अंतिम समय में हारमनी टीम के सदस्यों की गुजारिश पर संसदीय सचिव व स्थानीय विधायक श्रीमती अम्बिका सिंहदेव एवं उनके पति अमितावो कर घोष सहित बेटे द्वारा शानदार अंदाज में संयुक्त रूप से एक गीत को पेश किया गया।
गायकी, गीत के बोल व जबरदस्त अंदाज से तीनों ने “तेरा मुझसे हैं पहले का नाता कोई युही नही दिल लुभाता कोई, जाने तू या जाने न” गीत गा कर शमां बांध दिया।
इस गीत को जिस जोशीले अंदाज से प्रस्तुत किया गया उसकी भी जबरदस्त तारीफ हो रही हैं।

हालांकि इस कार्यक्रम की जानकारी किसी को भी नही रही लिहाजा काफी कम और चुनिंदा लोगों की मौजूदगी में ही कार्यक्रम सम्पन्न हुआ, इसके वावजूद सोशल मीडिया में इस कार्यक्रम का वीडियो शेयर होते ही कार्यक्रम के चर्चा ने शोर पकड़ा।
इस दौरान हारमनी टीम से सचिन गुप्ता, आयुष नामदेव, राजेश पांडेय, श्रीमती पांडेय, सरोज नायक, राजेन्द्र सिंह दद्दा, योगेश गुप्ता सहित नगर पालिका परिषद बैकुण्ठपुर के पार्षदगण मौजूद रहें।
