कोरिया / दुर्ग जिला में भाजपा नेता हरीश वर्मा के गौशाला में 200 गायों की भुखमरी, कुपोषण के कारण हुई दर्दनाक मौत के विरोध में व अम्बेडकर अस्पताल में ऑक्सीजन बंद होने के कारण 3 मासूम बच्चों की मौत के विरोध में मंगलवार को शाम ३ बजे डोमनहिल चौक में यूथ कोंग्रेस के जिला प्रवक्ता शिवांश राजू जैन के नेतृत्व में एवं युवा काँग्रेस एवं एनएसयुआई द्वारा चिरमिरी के डोमनहिल में पशुपालन मंत्री का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया तथा हल्दीवाड़ी मुख्य बाजार में अम्बेडकर अस्पताल में ऑक्सीजन सीलेंडर के बंद होने के कारण 3 मासुम बच्चों के मौत के विरोध में पैदल रैली निकालकर रमन सिंह के इस्तीफे की मांग की हैै।
इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव तथा कोरिया प्रभारी विपिन मिश्रा,पार्षद बलदेव दास,युवा कांग्रेस कोरिया जिलाध्यक्ष संजीव सिंह,मनेन्द्रगढ़ विधानसभा अध्यक्ष संदीप सनी सोनवानी,मनराखन महाराज,राहुल भाई पटेल,हैप्पी वधावन, वीरू खान,शकील अहमद,सदाशिव बारीक,चंद्रभान बर्मन,क्रांति चौहान,विजय शर्मा,अरुण विश्वकर्मा,तुहिन कर्माकार,शिवराम बहरा,सोमू अग्रवाल एवं सैकड़ों की संख्या में युवा कांग्रेस एनएसयुआई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
