Advertisement Carousel

सऊदी अरब की महिलाओं ने पहली बार देखा फुटबॉल का मैच

सऊदी अरब में कल एक अनोखा नज़ारा देखने को मिला। वहां पहली बार महिलाओं ने दर्शक दीर्घा में बैठकर फुटबॉल का एक मैच देखा।

जेद्दाह के एक स्टेडियम में मैच देखने के लिए महिला फैन्स भी पहुंचीं। वे ‘फैमिली गेट’ से स्टेडियम में दाख़िल हुईं और ‘फैमिली सेक्शन’ में ही बैठकर मैच का लुत्फ़ लिया। सऊदी अरब के लिए यह एक ऐतिहासिक क्षण था। इस महीने कुल तीन स्टेडियमों में जाकर सऊदी महिलाएं मैच देख सकेंगी। यह उन तमाम सामाजिक सुधारों की कोशिशों में से एक है, जो क्राउन प्रिंस मोहम्मद सलमान की अगुवाई में किए जा रहे हैं। जेद्दाह के स्टेडियम में महिला फैन्स के स्वागत के लिए महिला कर्मचारियों को तैनात किया गया था। महिलाओं ने ज़ोर शोर से अपनी अपनी टीमों का समर्थन किया।

error: Content is protected !!