Advertisement Carousel

खेल मंत्री ने दिखाई दरियादिली, किडनी रोग से ग्रसित पीड़ित को दिया अपना एक माह का वेतन

कोरिया / बैकुन्ठपुर के विधायक व छग शासन में श्रम व खेल, युवा कल्याण मंत्री भईयालाल राजवाड़े हमेशा दूसरों की सेवा के लिए जाने जाते रहे है। दलगत राजनीति से दूर व छग के किसी भी कोने से कोई भी फरियादी श्री राजवाड़े के पास मदद के लिए पहुंचा है तो वह कभी भी निराश हो कर नही लौटा है।

भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र के केशगंवा निवासी शिक्षक नारायण दुबे जो किडनी की बीमारी से ग्रसित हैं व डॉक्टर ने किडनी प्रत्यारोपण को कहा है। वह अपनी बीमारी का हवाला देकर श्री राजवाड़े से मिले तो फौरन मंत्री भईयालाल राजवाड़े ने अपने वेतन का एक लाख नारायण दुबे को देने के साथ ही इलाज में हरसंभव मदद करने को कहा। जिससे शिक्षक को अब पुनः अपने जीवन की आशा नजर आने लगी है।
अपने आप को जनता हरवाहा मानने वाले श्री राजवाड़े जनता के सुख दुख के लिए सदैव तैयार रहते है। हर तरह के बीमारो का इलाज करवाने के लिए श्री राजवाड़े जाने जाते है। इनका रायपुर बंगला आज भी धर्मशाला के रूप में तब्दील है। जहां मरीजो व उनके परिजनो की भीड़ देखी जा सकती है। आज के परिवेश में ऐसा मंत्री जिससे मिलना इतना सरल व सहज हो सकता हैं कोई सोच भी नही सकता। क्षेत्र की जनता आधी रात को भी फोन लगाती है तो मंत्री जी स्वयं फोन उठा कर उनकी हर संभव मदद करते है। ऐसा मंत्री जो एक फोन पर आधी रात के 3 बजे मोटर सायकल में सवार होकर गांव से जिला अस्पताल पहंच जाए किसी गरीब ग्रामीण का इलाज कराने तो सिर्फ छग सरकार के भईयालाल राजवाड़े ही हो सकते है।

error: Content is protected !!