दिल्ली / उच्चतम न्यायालय ने फिल्म पद्मावत को 25 जनवरी को पूरे भारत में रिलीज किए जाने का रास्ता किया साफ। न्यायालय ने अन्य राज्यों को भी पद्मावत की स्क्रीनिंग रोकने संबंधी कोई अधिसूचना और आदेश जारी करने से रोका।
उच्चतम न्यायालय ने फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ की रिलीज को हरी झंडी दे दी है। अब यह फिल्म 25 जनवरी को सभी राज्यों में रिलीज होगी। 4 राज्यों ने फिल्म पद्मावत की रिलीज पर रोक लगा रखी थी। सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात सरकारों के इस नोटिफिकेशन पर रोक लगा दी है।
