Advertisement Carousel

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ का हुआ गठन, सरवर बने अध्यक्ष, श्रम मंत्री ने निर्वाचित पदाधिकारियों को मुलाकात कर दी बधाई

कोरिया / छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में पहली बार जिला स्तर पर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथियों द्वारा बैठक आयोजित की गई।बैठक में वर्तमान पत्रकारिता के दौर व संघ के गठन सम्बधी सुझाव आमंत्रित किए गए। जिसके उपरांत इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन ऑफ कोरिया का गठन किया गया।

जिसमें सर्वसम्मति से…..
संरक्षक – सतीश गुप्ता,परमीत सिंह
अध्यक्ष – सरवर अली
महासचिव – जगजीत सिंह
कोषाध्यक्ष – दुलाल डे
उपाध्यक्ष – धीरेंद्र विश्वकर्मा, नीलेश तिवारी
सचिव – पंकज कांत दुबे
सह सचिव – राजन तिर्की
संघटन मंत्री – जूही खातून
जिला प्रवक्ता – सिकंदर खान

को नियुक्त किया गया। इस अवसर पर अन्य पत्रकार साथियों में शिव शम्भु, अभिजीत मुखर्जी, राकेश मेघानी, इक़रार अहमद, पद्मिनी मरावी, सुजीत शाह, मुस्ताक अहमद, कृष्ण राज गिरी उपस्थित हुए।

IMG_20180118_223926
श्रम मंत्री ने दी बधाई – आपको बता दे कि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन ऑफ कोरिया के गठन की जानकारी मिलते ही सर्व प्रथम प्रदेश के श्रम खेल युवा मंत्री भईया लाल राजवाड़े ने संघ के सभी निर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों से सौजन्य मुलाकात कर शुभकामनाएं दी।

error: Content is protected !!