Advertisement Carousel

4 माओवादी भरमार बंदूक के साथ गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

कोंडागांव / कोंडागांव जिले में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन में पुलिस को शनिवार को एक बड़ी कामयाबी मिली। जिले के बयानार थाना क्षेत्र से सर्चिंग पर निकली पुलिस पार्टी ने 4 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 4 भरमार बंदूक भी बरामद किए गए हैं। 

पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम एवं आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। कोंडागांव एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि बयानार से थाना प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र दर्रो के नेतृत्व में सर्च आॅपरेशन एवं वांरटियों के धरपकड़ हेतु पार्टी टेमरू गांव एवं बेनूर एरिया की ओर निकली हुई थी। 

इसी दौरान पुलिस पार्टी को देखकर कुछ संदिग्ध लोग भागने लगे, जिसे पुलिस पार्टी द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस को 04 नग भरमार बंदूक जप्त करने में सफलता प्राप्त हुई। आरोपियों के विरूद्ध थाना बयानार में अपराध क्रमांक 02/2015 धारा 4, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। 

IMG_20180121_201241
आरोपियों का विवरण:-

01. बिल्लू राम पिता कुलेराम सलाम जाति गोड़ उम्र 43 वर्ष साकिन कोलमारी थाना बेनूर  
02. संतोष पिता मनतेर कोर्राम जाति गोड़ उम्र 25 वर्ष साकिन कोलयारी घोटुलपारा थाना बेनूर। 
03. नोहरू राम पिता फगडू राम कोर्राम जाति गोड़ उम्र 45 वर्ष साकिन कोलयारी थाना बेनूर
04. घड़वा पिता साधूराम पोटाई जाति मुरिया उम्र 50 वर्ष साकिन टेमरूगांव पुजारीपारा थाना बयानार

error: Content is protected !!