रायपुर / राज्य के पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के मीडिया विभाग में कुछ अहम बदलाव किए हैं। इनमें सुब्रत डे और नितिन भंसाली को प्रमुख प्रवक्ता बनाया गया है। सुब्रत प्रिंट और नितिन इलेक्ट्रानिक मीडिया में जोगी कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करेंगे। इकबाल अहमद रिजवी मीडिया विभाग के अध्यक्ष बने रहेंगे, लेकिन अपने करीबी संजीव अग्रवाल को जोगी ने मीडिया विभाग का प्रदेश संयोजक बनाया है। अशोक शर्मा, अनामिका पाल, भगवानू नायक, रंजना क्षेत्रपाल और दिलेश्वर बंजारे प्रदेश प्रवक्ता बनाए गए हैं।
जोगी कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में हर दिन दोपहर बाद चार से छह बजे के बीच प्रवक्ता पार्टी की मुख्य गतिविधियों के संबंध में प्रेस को ब्रीफ करेंगे।
प्रवक्ताओं की साप्ताहिक कार्यावली इस प्रकार है….
(1) इकबाल अहमद रिजवी, मीडिया अध्यक्ष, शनिवार (2) नितिन भंसाली प्रमुख प्रवक्ता, इलेक्ट्रानिक मिडिया, सोमवार
(3) संजीव अग्रवाल, प्रदेश समन्वयक, मीडिया विभाग, मंगलवार
(4) सुब्रत डे, प्रमुख प्रवक्ता, प्रिन्ट मिडिया, रविवार
(5) अशोक शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता, बुधवार,
(6) डाॅ. अनामिका पाल, प्रदेश प्रवक्ता, बुधवार
(7) भगवानू नायक, प्रदेश प्रवक्ता, गुरुवार
(8) रंजना क्षेत्रपाल, प्रदेश प्रवक्ता, शुक्रवार
(9)दिलेश्वर बंजारे, प्रदेश प्रवक्ता, शुक्रवार के दिन मीडिया से मुखातिब होंगे।
