Advertisement Carousel

अंन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर चढे पुलिस के हत्थे, एम्बुलेंस में कर रहे थे गांजा तस्करी, 03 आरोपी पुलिस हिरासत में…

** एम्बुलेंस वाहन सहित 72 किलो 164 ग्राम गांजा जप्त
** बरामद गांजे का बाजार मुल्य करीब 2.50000 हजार रूपये
** उडीसा राज्य के मलकानगिरी से गांजा को राजस्थान ले जा रहे थे।
रिपोर्ट – विजय शर्मा…
कोण्डागांव /
बस्तर के रास्ते लंबे अरसे से अंतरराज्यीय तस्कर गांजे की तस्करी कर रहे हैं। इनके हौसले इस कदर बुलंद हैं कि ये अब तस्करी के नए-नए तरीके भी ईजाद करने से नहीं चूक रहे।

आज भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला जब मुखबिर की सुचना पर पहुँची पुलिस की टीम को चेकिंग के दौरान एक एंबुलेंस की तलाशी में एंबुलेंस के अंदर मरीज को लिटाकर ऑक्सीजन सिलेंडर और ग्लूकोज तक लगा रखा था और उस मरीज के नीचे से 72 किलो गांजा बरामद किया गया है। जब्त किए गए गांजे की कीमत ढ़ाई लाख रूपए आंकी गई है। पुलिस ने मौके से 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

इस दौरान कोंडागांव एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर फरसगांव पुलिस ने नेशनल हाईवे पर वाहनों की चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध एम्बुलेंस को रोक कर इसकी तलाशी ली। इस दौरान एम्बुलेंस में एक मरीज और एक अटेंडर बैठा पाया गया। पुलिस की टीम ने बारीकी से एंबुलेंस का मुआयना किया तो इसके अंदर पीछे सीट के नीचे 26 पैकेट में कुल 72 किलो वजनी गांजा पाया गया। एसपी के मुताबिक गांजा तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए एक एंबुलेंस तैयार की और उसमें अपने ही एक साथी को मरीज बनाकर लिटा दिया था, ताकि पुलिस को उन पर शक ना हो सके। यह वाहन बेधड़क सभी पुलिस थानों से होती हुई गुजरी पर एंबुलेंस और उसमे मरीज को देखते हुए किसी ने भी इसकी जांच नहीं की।

आरोपियों के नाम इस प्रकार है….
01. ईद मोहम्मद पिता पीर मोहम्मद जाति मुस्लमान उम्र 26 वर्ष साकिन 28 गौषाला गेट के पास बुन्दी नेनवा रोड सिटी कोतवाली बुन्दी (राजस्थान)
02. राहुल खान पिता बाबु खान जाति मुस्लमान उम्र 20 वर्ष साकिन वार्ड न0 31 नेनवा रोड बुन्दी सिटी कोतवाली बुन्दी (राजस्थान)
03. दयाराम गुर्जर पिता स्व. लालजी गुर्जर जाति गुर्जर उम्र 25 वर्ष साकिन सियाणा थाना दबलाना जिला बुन्दी वर्तमान साकिन मीरा गेट मालनमासी बालाजी के पीछे वार्ड क्रमांक 28 थाना सिटी कोतवाली बुन्दी जिला बुन्दी (राजस्थान)

error: Content is protected !!