Advertisement Carousel

नक्सल विरोधी अभियान को फिर सफलता, 04 नक्सली गिरफ्तार, जनमिलशिया नक्सली थाना मर्दापाल के कई अपराध में थे शामिल

** कोण्डागांव पुलिस को मिली एक और सफलता
** नवागांव और लखापुरी के मध्य राजाडोंगरी जंगल से हुई गिरफ्तारी में जिला पुलिस बल, एसटीएफ एवं आईटीबीपी 41 वाहिनी की संयुक्त भूमिका
** घटना के बाद से फरार आरोपियों को कोण्डागांव पुलिस कर रही थी तलाश
रिपोर्ट – विजय शर्मा
कोंडागांव / नक्सल विरोधी अभियान के तहत बस्तर पुलिस को लगातार सफलता हाथ लग रही है। फिलहाल 04 नक्सली गिरफ्तार हुए है जो जनमिलशिया नक्सली थाना मर्दापाल के कई अपराध में शामिल थे।

आपको बता दे कि बस्तर आई.जी. विवेकानंद सिन्हा (भा.पु.से.) व डीआईजी रतनलाल डांगी (भा.पु.से.) बस्तर रेंज कांकेर के कुशल मार्गदर्शन व पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव डाॅ. अभिषेक पल्लवा (भा.पु.से.) के प्रभावी रणनीति तथा अति.पुलिस अधीक्षक माहेष्वर नाग के पर्यवेक्षण में दिनांक 23.01.2018 को जिला पुलिस बल कोण्डागांव व एसटीएफ तथा आईटीबीपी 41 वी वाहिनी की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान के तहत् गस्त सर्चिंग एवं निर्माधीन रोड़ सुरक्षा व्यवस्था हेतु ग्राम लखापुरी की ओर रवाना हुये थे, कि नवागांव और लखापुरी के मध्य राजा डोंगरी जंगल में सुरक्षा बलों को आता देख फटाका फोड़ा गया, जिसके उपरांत सुरक्षा बलों ने राजा डोंगरी की घेरा बंदी कर
(1.) पोहडू राम पिता स्व. सकरू राम कोर्राम उम्र 45 वर्ष जाति मुरिया निवासी कड़ेनार
(2.) सोनू नेताम पिता स्व. श्री लखमा नेताम उम्र 35 वर्ष जाति मुरिया निवासी कड़ेनार
(3.) सोनसाय नेताम पिता स्व. माटाराम उम्र 45 वर्ष जाति मुरिया निवासी कड़ेनार
(4.) केंवसी कष्यप उर्फ टोटी पिता बोडोर उम्र 32 वर्ष जाति मुरिया निवासी बेड़मा थाना मर्दापाल जिला-कोण्डागांव

को पकड़ा जिनका थाना मर्दापाल के प्रकरण क्रमांक 57/11 व 274/11 में माननीय न्यायालय से नामजद वारंट जारी होना व अपराध सदर में नाम पाया गया, उक्त नक्सली जनमिलषिया सदस्यों ने थाना मर्दापाल क्षेत्रांतर्गत हुए नक्सली घटनाओं में शामिल होना स्वीकार किये। उक्त आरोपियों का वारंट व अपराध में नाम होने से विधिवत गिरफ्तार किया गया हैै। जिसे रिमाण्ड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

गिरफ्तार नक्सलियों के वारंट व अपराध क्रमांक की सूची:-

01 – पोहडू पिता सकरू मुरिया 20 वर्ष सा0 कड़ेनार 57/11 147,148,149,307,भा0द0वि025,27,आम्र्स एक्ट 23,38(2)39(2)यूएपीए – 274/11 395, भा0द0वि025,27,आम्र्स एक्ट

02 – सोनू पिता लखमा मुरिया 35 वर्ष सा0 कडेनार 57/11 147,148,149,307,भा0द0वि025,27,आम्र्स एक्ट 23,38(2)39(2)यूएपीए – 274/11 395, भा0द0वि025,27,आम्र्स एक्ट

03 – सोनसाय पिता माटा मुरिया 25 वर्ष सा0 कडेनार 57/11 147,148,149,307,भा0द0वि025,27,आम्र्स एक्ट 23,38(2)39(2)यूएपीए – 274/11 395, भा0द0वि025,27,आम्र्स एक्ट

04 – केंवसी कष्यप उर्फ टोटी पिता बोडोर उम्र 32 वर्ष जाति मुरिया निवासी बेड़मा, अप.क्र. 7/17, 147, 148, 149, 294, 223, 506, 341, 395, 452 ताहि. 25, 27 आम्र्स एक्ट

error: Content is protected !!