Advertisement Carousel

बम धमाके में 95 की मौत, भारत ने की हमले की कड़ी निंदा

अफ़ग़ानिस्तान की राजघानी काबुल में शनिवार को एक जबरदस्त विस्फोट हुआ। जिसमें अब तक 95 लोगों की मौत हो गई है, विस्फोट में 150 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

अफ़ग़ानिस्तान के गृह मंत्रालय ने बताया कि आत्मघाती हमले को अंजाम देने के लिए एम्बुलेंस का इस्तेमाल किया गया। जानकारी के मुताबिक हमले की ज़िम्मेदारी तालिबान ने ली है।
भारत ने इस आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। संकट की इस घड़ी में भारत ने अफ़ग़ानिस्तान को हर संभव मदद का भरोसा दिया है।

error: Content is protected !!