Advertisement Carousel

हरेंद्र प्रदेश उपाध्यक्ष, रंजय महामन्त्री व ऋषिकेश सहसचिव बनाये गए

** सरगुज़ा जिला अध्यक्ष मनोज वर्मा ने शुभकामनाएं प्रेषित की

अम्बिकापुर / छ ग पंचायत नगरीय निकाय शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष संजय शर्मा ने प्रदेश कार्यकारणी की घोषणा कर दी है।

जिसमे सरगुज़ा सम्भाग से सरगुज़ा जिले के हरेंद्र सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। साथ ही सूरजपुर जिले से रंजय सिंह को प्रांतीय महामन्त्री, कोरिया जिले के प्रह्लाद सिंह को प्रदेश महासचिव, बलरामपुर जिले से ऋषिकेश उपाध्याय को प्रांतीय सहसचिव, कोरिया जिले के रविन्द्र नाथ तिवारी को प्रदेश संगठन सचिव,जशपुर जिले से विवेक दुबे को प्रदेश मीडिया प्रभारी, जशपुर जिले के जयेश सौरव टोपनो को प्रदेश प्रचार सचिव व जशपुर जिले के ही एल डी बंजारा को प्रदेश संगठन मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष बने हरेंद्र सिंह को सरगुज़ा सम्भाग का प्रभारी भी बनाया गया है। ज्ञात हो हरेंद्र सिंह अविभाजित सरगुज़ा के जिला अध्यक्ष हुआ करते थे साथ ही सरगुज़ा सम्भाग में संगठन के विस्तार व मजबूती में अहम योगदान रहा है। हरन्द्रे सिंह की लोकप्रियता सम्भाग ही नही पूरे प्रदेश में है। इसीलिए पूरे प्रदेश के शिक्षाकर्मी हरेंद्र दादा के नाम से सम्बोधित किया करते हैं।

सरगुज़ा संगठन के जिला अध्यक्ष मनोज वर्मा ने प्रदेश कार्यकारणी के विस्तार पर हर्ष जताते हुए कहा है कि सरगुज़ा सम्भाग हरेंद्र दादा के नेतृत्व में सांगठिनक लहजे से पहले से ही काफी मजबूत है सम्भाग प्रभारी बनाये जाने पर सम्भाग के शिक्षाकर्मियों की आवाज प्रदेश स्तर पर गूजेंगी। साथ ही श्री वर्मा ने रंजय सिंह, ऋषिकेश उपाध्याय, प्रह्लाद सिंह, एल डी बंजारा, रवींद्रनाथ तिवारी समेत सभी सम्भाग के सभी प्रदेश पदाधिकारियों के नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि निश्चित ही सरगुज़ा सम्भाग में संगठन और मजबूत होगा ये सभी सरगुज़ा संगठन के रीढ़ है। श्री वर्मा ने शुभकामनाएं व बधाई ज्ञापित करते हुए कहा कि इसी तरह से सदैव मार्गदर्शन मिलता रहे।

error: Content is protected !!