बस्तर के ग्रेनाइट पत्थर हुआ मशहुर, चाईना जाना हुआ शुरू

रिपोर्ट – विजय शर्मा…
कोण्डागांव / छत्तीसगढ़ के बीहड़ बस्तर कोंडागाँव से 30 किमी. दूर ग्राम गटटी पलना का ग्रेनाइट पत्थर देश ही नही बल्कि चाईना में भी जाना शुरू हो गया है।

आपको बता दे कि शुरूआती में 3.5 एकड़ की इस लीज पर मीली खदान की खुदाई लगातार जारी हैं। वो बेहतरीन क्वालिटी का होने के साथ-साथ इतने बड़े साईज का पत्थर बहुत कम ही पाया जाता है। लंबे समय से बंद पड़ी खदान शुरू होने से वहां के आसपास के लोगो को अब रोजगार भी मिलने लगा हैं।

मशहुर होने से चाईना में बढ़ी पुछ परख – लुनिया एण्ड कम्पनी को दी गई इस खदान का पत्थर चितौड़ उदयपुर राजस्थान के अलावा इसे चीन भी भेजा जा रहा हैं। वहां के लोग मुर्तियां बनाने के अलावा मृतकों की स्मिति में भी इसका उपयोग करेंगे।

आदित्य मानेकर खनिज अधिकारी –
कोण्डागांव गटटी पलना के ग्रेनाईड खदान का पत्थर उच्च क्वालिटी का है। जिसकी बेहतर मांग है। 3.5 एकड भूमि वर्तमान में लुनिया एण्ड कम्पनी को लीज पर दी गयी है और यहां का पत्थर देश सहित अब विदेश में भी जा रहा है।

error: Content is protected !!